अलवर

खूनी खेल में सात घायल, इस बात को लेकर एक ही परिवार में चल पड़े धारदार हथियार, मच गई चीख पुकार

खूनी खेल में सात घायल, इस बात को लेकर एक ही परिवार में चल पड़े धारदार हथियार, मच गई चीख पुकार
2 min read
• •
Updated: 23 Jun 2018, 5:29 PM IST
dispute

अलवर। मोरी की निकासी के मामले ने इतना तुल पकड़ा कि आपसी कहासूनी से शुरू हुआ विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। इस दौरान एक ही परिवार के लोगों ने धारदार हथियारों से एक दूसरे पर जमकर प्रहार किए। परिवार के लोगों में चीख पुकार मच गई। लेकिन रात के अंधेरे में एक दूसरे को बचाने कोई नहीं आया। इस खूनी खेल में सात लोग घायल हो गए।

खूनी खेल में सात घायल

अलवर के राजगढ थाना क्षेत्र के बाढ बिलेटा गाँव मे मोरी के निकास के मामले को लेकर दो पक्षों मे झगडा हो गया। इस झगड़े में सात लोग घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने झगड़े की सूचना पुलिस को दी। सूचना के बाद मौके पर पहुंंची पुलिस ने सभी घायलों को उपचार के लिये राजगढ चिकित्सालय में भर्ती कराया है। इनमें से पांच जनों की हालत गम्भीर बनी हुई है। गंभीर घायलों को चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद अलवर रैफर कर दिया गया है।

धारदार हथियारों से जमकर प्रहार

जानकारी के अनुसार एक ही परिवार के दो पक्षों में मोरी के निकास को लेकर विवाद चल रहा था। इस विवाद ने शुक्रवार रात को तुल पकड़ लिया। आपसी कहासूनी से शुरू हुआ विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। इस दौरान एक ही परिवार के दो पक्षो ने एक दूसरे पर लाठी, कुल्हाड़ी व फर्सों से वार कर दिए। आपस में चले धारदार हथियारों से दोनों पक्षों के सात लोग घायल हो गए। घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया है।

झगड़े में ये हुए घायल

इस खूनी खेल में दोनों पक्षों के सात लोग घायल हो गए। घायलों में एक पक्ष के शरीफ खान, उसकी पत्नी समीरी, पुत्र मौसम, सजीदा चसमीना शामिल है। वहीं दूसरे पक्ष के सकून खान व झूरू खान घायल हो गए। गंभीर घायल शरीफ खान, समीरी, मौसम, संजीदा व चासमीन को राजगढ़ चिकित्सालय से अलवर रैफर किया गया है, जहां पांचों घायलों का उपचार जारी है।

Published on: