अलवर

पेयजल की किल्लत : मालाखेड़ा-सिकंदरा बाइपास को कर दिया जाम

नगर पालिका क्षेत्र में इन दिनों पेयजल के लिए त्राहि-त्राहि मच रही है। पालिका में 19 वार्ड है। इनमें आधे वार्डों में तो पेयजल का विकराल संकट बना हुआ है। गत दिनों स्टेट हाईवे 25 पर इस समस्या को लेकर लोगों ने जाम भी लगाया था।
less than 1 minute read
May 10, 2025
Feature image


मालाखेड़ा. नगर पालिका क्षेत्र में इन दिनों पेयजल के लिए त्राहि-त्राहि मच रही है। पालिका में 19 वार्ड है। इनमें आधे वार्डों में तो पेयजल का विकराल संकट बना हुआ है। गत दिनों स्टेट हाईवे 25 पर इस समस्या को लेकर लोगों ने जाम भी लगाया था। उस दौरान पुलिस व प्रशासन ने झूठा आश्वासन देकर मामला शांत करा दिया। लोगों की समस्या जस की तस ही है।लोगों का आरोप है कि क्षेत्र मे पीने को पानी नहीं है। लोगों के हलक सूख रहे हैं। निजी स्तर पर टैंकरों से पानी मंगवाने को लोग मजबूर हैं। शुक्रवार को विश्वकर्मा कॉलोनी, लक्ष्मणगढ़ रोड, इंदिरा कॉलोनी, हरिजन बस्ती, खटीक मोहल्ला सहित अन्य स्थानों के महिला-पुरुष इक_े होकर जलदाय विभाग तथा पालिका कार्यालय पर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन की सूचना पर पूर्व अध्यक्ष हिम्मतङ्क्षसह पहुंचे, लेकिन पालिका प्रशासक या ईओ नहीं आए। जलदाय विभाग के सहायक अभियंता सरकारी कामकाज से बाहर चले गए, जिसके चलते लोगों की समस्या हल नहीं होने पर महिलाओं में नाराजगी जताई। उन्होंने प्रदर्शन किया। सूचना पर कनिष्ठ अभियंता पहुंची, जहां उनको ग्रामीणों की नाराजगी का सामना करना पड़ा।
एक माह से परेशान : महिलाओं ने बताया कि घरों पर नल लगा हुआ है। उसका भुगतान भी कर रहे हैं। उसके बावजूद एक महीने से पानी के लिए परेशान हैं। सडक़ पर जाम लगते हैं, फिर अधिकारी झूठा आश्वासन देते हैं। पानी आ जाएगा, लेकिन पेयजल संकट बरकरार रहता है, जिससे सब परेशान हैं।
20 मिनट तक रहा जाम : आक्रोशित लोगों ने करीब 20 मिनट तक मालाखेड़ा सिकंदरा बाइपास जाम कर दिया। थानाधिकारी हितेश कुमार शर्मा ने लोगों को समझा कर जाम खुलवाया। जलदाय विभाग की कनिष्ठ अभियंता पायल गुर्जर ने ट््यूबवेल सही करा पानी की सप्लाई सुचारू करने और नई लाइन बिछाने का आश्वासन दिया।

Published on:
10 May 2025 12:22 am