अलवर

बड़ी बहन ने जिला कलक्टर से शिकायत कर बचाई छोटी बहन की जिंदगी, किया ऐसा काम, हर कोई कर रहा सलाम

बड़ी बहन ने जिला कलक्टर से शिकायत कर छोटी बहन को बाल विवाह से बचा लिया।
less than 1 minute read
May 01, 2019
Sister Complaint Collector Of Child Marriage Of Her Younger SIster
बड़ी बहन ने जिला कलक्टर से शिकायत कर बचाई छोटी बहन की जिंदगी, किया ऐसा काम, हर कोई कर रहा सलाम

अलवर. अलवर की रहने वाली एक बालिका ने अपनी छोटी बहन का आखातीज पर होने वाले बाल विवाह को रोकने के लिए जिला कलक्टर को पत्र भेजा है।
अलवर शहर निवासी बड़ी बहन ने जिला कलक्टर को पत्र लिखकर बताया कि उसके पिता छोटी बहन की शादी आखातीज पर नारायणपुर क्षेत्र के एक गांव में कर रहे हैं। पत्र में यह भी बताया गया कि उसकी बहन नाबालिग है। वह शादी नहीं करना चाहती। इसी तरह से अप्रेल माह में कठूमर क्षेत्र की दो नाबालिग बालिकाओं ने भी बाल विवाह को रोकने के लिए प्रशासन से प्रार्थना की थी।

इनका कहना है

महिला अधिकारिता विभाग के सहायक निदेशक ऋषिराज सिंगल ने बताया कि जिला कलक्टर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस, तहसीलदार व एसडीएम को सूचना दी गई है। जो कि मौके पर जाकर बालिका के दस्तावेजों की उम्र से जुड़े दस्तावेजों की जांच करेंगे। यदि सूचना सही पाई गई तो बाल विवाह रुकवाकर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

Updated on:
01 May 2019 05:02 pm
Published on:
01 May 2019 05:02 pm