अलवर

अलवर में 20 साल बाद खेतों में जमी ऐसी बर्फ, शीतलहर ने कंपकंपाया, छूटी धूजणी

अलवर में कई साल बाद खेतों में बर्फ जम गई, खेतों में पाइप, चारे, डोल आदि पर सुबह बर्फ जमी मिली।
less than 1 minute read
Jan 16, 2019
Snow In Alwar: Alwar Temperature Breaks Records
अलवर में 20 साल बाद खेतों में जमी ऐसी बर्फ, शीतलहर ने कंपकंपाया, छूटी धूजणी

अलवर. जिले में दो दिन से शीतलहर का प्रकोप बना हुआ है। सोमवार रात श्ीातहलर के कारण न्यूनतम तापमपन 3 डिग्री हो गया। इससे पहले रविवार रात तापमान 6 डिग्री सेल्सियस था। सुबह के समय हाड़ कंपाने वाली सर्दी रही। मंगलवार दोपहर में धूप से जरूर सर्दी से कुछ राहत मिली, शाम को फिर सर्दी बढ़ गई।
वहीं टहला क्षेत्र में शीतलहर व तेज सर्दी से ठिठुरन बढ़ गई। सर्दी के चलते सोमवार रात खेतों में बर्फ की परत जम गई। हाड़ कंपाने वाली सर्दी के चलते ग्रामीणों की दिनचर्या भी प्रभावित होने लगी है। रूपबास गांव निवासी गोपीराम सैनी, विक्रम सैनी, रोशन सैनी आदि किसानों ने बताया कि मंगलवार को फसलों, खेत की डोल, मवेशियों का चारा ढके तिरपाल, झोपडिय़ों एवं खेतों पर सिंचाई के लिए लगा रखे पाइप लाइन आदि पर बर्फ जम गई।

20 साल बाद दिखी बर्फ

स्थानीय लोगों के अनुसार क्षेत्र में 20 साल बाद बर्फ दिखी है, उत्तर में बर्फीली हवाओं का असर पूर्वी राजस्थान में भी देखने को मिल रहा है। किसानों का कहना है कि बर्फ से उनकी फसल पर भी असर पड़ रहा है।

Published on:
16 Jan 2019 10:11 am