अलवर

मक्खन के नंगला में श्वानों का आतंक, एक ही दिन में दो महिलाओं सहित आठ जनों को किया जख्मी

कठूमरउपखंड क्षेत्र में 500 की आबादी वाले गांव मख्खन के नंगला में श्वानों ने आतंक मचा रखा है। इसके चलते भय के साए में लोग जीने को मजबूर हैं। बच्चे डर के कारण घरों में कैद हो रहे हैं।

2 min read
Apr 29, 2025

कठूमर. उपखंड क्षेत्र में 500 की आबादी वाले गांव मख्खन के नंगला में श्वानों ने आतंक मचा रखा है। इसके चलते भय के साए में लोग जीने को मजबूर हैं। बच्चे डर के कारण घरों में कैद हो रहे हैं। मंगलवार सुबह पांच बजे गांव में स्कूल की तरफ हनुमान मंदिर के पास टहलने गए लोगों पर एक श्वान ने अचानक हमला कर दिया। उसने एक के बाद एक कर दो महिलाओं सहित आठ लोगों को काट लिया। श्वान के हमले से जख्मी हुए लोग जमीन पर गिर गए।

श्वान ने किसी के हाथ पर तो किसी के पैर में गहरा घाव कर दिया। घाव वाली जगह पर मांस भी निकल आया। सभी घायलों का इलाज सीएचसी कठूमर में किया गया। घायलों के रेबीज के इंजेक्शन लगाए गए। इस घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल बना हुआ है।

पीडि़त लोगों ने बताया कि इस गांव में दो माह में श्वानों ने करीब 36 से अधिक लोगों को काट कर जख्मी कर दिया। इसके अलावा 6-7 पशुओं को भी अपना शिकार बना चुके। कई लोगों के गंभीर घाव होने से लंबा उपचार चल रहा है। बुजुर्ग हो या युवा, महिला हो या पुरुष या बच्चे, सभी पर ये श्वान हमला कर रहे हैं। मवेशियों को भी अपना शिकार बना रहे हैं। इनके आतंक से परेशान ग्रामीणों ने अब तक चार श्वानों को तो मार भी दिया।श्वान ने इन लोगों को किया जख्मी

सीएचसी प्रभारी डॉ. जवाहर सैनी ने बताया कि मक्खन के ऩंगला निवासी अशोक (48) पुत्र प्रभु, भगवानसहाय (55) पुत्र रूपचंद, शंकर (41) पुत्र रामअवतार, नरेश (51) पुत्र प्रभुदयाल, बृजमोहन (63) पुत्र श्रीचंद, चंद्रवती (45) पत्नी सत्यप्रकाश सैनी, लहरीप्रसाद (72) पुत्र किशनलाल, मीरा (50) पत्नी गोविंद अवस्थी पर श्वान ने हमला कर जख्मी कर दिया। जिनका उपचार सीएचसी कठूमर में किया गया।गांव में करीब 35-40 श्वान

ग्रामीणों के अनुसार गांव में करीब 35-40 श्वान हैं। इनमें से आधे पागल हो चुके हैं। दो माह पहले एक श्वान अचानक पागल हो गया था। वह श्वान धीरे-धीरे अन्य श्वानों अन्य मवेशियों को काटने लगा। बाद में इन श्वानों ने आमजन पर हमला करना शुरू कर दिया। अब तक करीब 35-36 लोगों को काट चुके हैं।श्वानों के नहीं लगा रहे इंजेक्शनग्रामीणों का आरोप है कि श्वानों के पागल होने व लोगों पर हमला करने के सम्बन्ध में निकटवर्ती गांव नाटौज स्थित पशु उप स्वास्थ्य केन्द्र पर सूचना दी गई, लेकिन उन्होंने घायल जानवरों के तो इंजेक्शन लगा दिए, लेकिन श्वानों के इंजेक्शन नहीं लगाए। न ही इनको पकड़ कर बधियाकरण किया जा रहा है। इससे लोगों में प्रशासन के खिलाफ आक्रोश हैं।

मुझे मामले की जानकारी मिली है। ये स्ट्रीट डाॅग है। इनको सम्बंधित ग्राम पंचायत पकड़े। हमें इनके इंजेक्शन लगाने में कोई परेशानी नहीं है।

डाॅ. इंद्रजीत सिंह, नोडल प्रभारी, पशु स्वास्थ्य विभाग, कठूमर।

पकड़वाने की व्यवस्था करेंगे

ग्रामीणों ने मुझे इसकी जानकारी नहीं दी। आपके माध्यम से पता चला कि मक्खन के नंगला में स्ट्रीट डॉग की बाइट से आठ लोग घायल हुए हैं। जल्द ही इन्हें पकड़वाने की व्यवस्था कर इनके चिकित्सा विभाग के माध्यम से इंजेक्शन लगवाए जाएंगे।

कमल देई, प्रशासक ग्राम पंचायत, सौखरी।

Updated on:
29 Apr 2025 05:56 pm
Published on:
29 Apr 2025 05:37 pm
Also Read
View All

अगली खबर