अलवर

थानागाजी दुष्कर्म मामले में पीडि़त के पति ने भाजपा के इस दिग्गज नेता पर लगाया गंभीर आरोप, कह डाली ऐस बात, मचा हडक़ंप

दुष्कर्म पीडि़त के पति ने भाजपा के पूर्व विधायक और मंत्री रहे हेमसिंह भड़ाना पर गंभीर आरोप लगाया है।
less than 1 minute read
May 09, 2019
Thanagazi Rape Victim's Husband Allegation On Hem Singh Bhadana
थानागाजी दुष्कर्म मामले में पीडि़त के पति ने भाजपा के इस दिग्गज नेता पर लगाया गंभीर आरोप, कह डाली ऐस बात, मचा हडक़ंप

अलवर. अलवर जिले के थानागाजी गैंगरेप मामले से जुड़ी बड़ी खबर आई है। दुष्कर्म पीडि़ता के पति ने पूर्व केबिनेट मंत्री हेमसिंह भडाना पर गंभीर आरोप लगाया है। पीडि़ता के पति ने कहा कि पूर्व मंत्री भडाना ने उनके ऊपर इस मामले में पैसे लेकर समझौता करने की बात कही। हेमसिंह भडाना मंगलवार को भाजपा प्रत्याशी बालक नाथ सहित अन्य नेताओं के साथ पीडि़ता से मिलने पहुंचे थे, पीडि़त परिवार से मुलाकात करने के बाद भडाना लौट गए, और इसके बाद पीडि़ता के पति ने भड़ाना पर पैसे लेकर समझौता करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि भड़ाना ने उनसे 2 मिनट तक बात की और बाहर जाते वक्त उन्होंने पैसे की पेशकश की। पीडि़त के पति ने कहा कि उन्हें पैसे नहीं चाहिए, वे अपराधियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई चाहते हैं।

वहीं इस मामले में भड़ाना का कहना है कि उन पर सारे आरोप राजनीतिक षडय़ंत्र है। भड़ाना ने कहा कि उनकी पीडि़त के पति से कोई बात तक नहीं हुई। भड़ाना ने कहा कि मेरी पीडि़त के पिता से बात हुई थी, मैं अकेला नहीं गया था, मेरे साथ भाजपा के अन्य लोग भी थे। भड़ाना ने कहा कि मेरा अपराधियों के साथ कोई रिश्ता नहीं है, वे चाहते हैं कि इस मामले को फास्ट ट्रैक कोर्ट मे लगाकर अपराधियों को फांसी की सजा दी जाए। भड़ाना ने कहा कि उनके ऊपर पैसे लेकर मामला रफ-दफा करने का आरेाप गलत है।

Published on:
09 May 2019 02:37 pm