अलवर

5 नए शावकों के जन्म से चीतों की संख्या 53, सरिस्का में भी टाइगरों ने छुआ अर्द्धशतक, मंत्री ने शेयर की तस्वीर 

देश के कुनो राष्ट्रीय उद्यान में पांच नए शावकों के जन्म के साथ भारत में चीतों की कुल संख्या बढ़कर 53 हो गई है।

less than 1 minute read
Mar 09, 2026

देश के कुनो राष्ट्रीय उद्यान में पांच नए शावकों के जन्म के साथ भारत में चीतों की कुल संख्या बढ़कर 53 हो गई है। यह पहली बार है जब देश में चीतों की संख्या ने अर्द्धशतक का आंकड़ा पार किया है। इस उपलब्धि को वन्यजीव संरक्षण के क्षेत्र में एक बड़ी सफलता माना जा रहा है।

केंद्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्री और अलवर के सांसद भूपेंद्र यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि नामीबिया से लाई गई मादा चीता ‘ज्वाला’ ने कुनो राष्ट्रीय उद्यान में पांच शावकों को जन्म दिया है। ज्वाला तीसरी बार मां बनी है। इन शावकों के जन्म के साथ भारत में जन्मे स्वस्थ शावकों की संख्या बढ़कर 33 हो गई है। यह भारतीय धरती पर चीतों के 10वें सफल प्रसव का प्रतीक है।

उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि पशु चिकित्सकों, फील्ड स्टाफ और वन विभाग की टीम के समर्पित प्रयासों का परिणाम है, जो लगातार चीतों के संरक्षण के लिए काम कर रहे हैं।


इधर, करीब छह महीने पहले अलवर के सरिस्का टाइगर रिजर्व में भी टाइगरों की संख्या 50 तक पहुंच गई थी। खास बात यह है कि केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव और राजस्थान सरकार में वन राज्य मंत्री संजय शर्मा दोनों ही अलवर से जुड़े हैं। उनके कार्यकाल में वन्यजीव संरक्षण को नई गति मिली है।

Published on:
09 Mar 2026 03:37 pm
Also Read
View All

अगली खबर