अलवर

साढ़े सात लाख के घाटे में है सहकारी समिति, कैसे कराएं सफाई

सौंखर ग्राम सेवा सहकारी समिति का कार्यालय वर्षों से बंद, देखरेख के अभाव में उग रही है झाड़ियां
2 min read
• •
Updated: 19 Nov 2025, 1:00 AM IST
Feature image
oplus_3145730

खेरली. सौंखर ग्राम पंचायत स्थित ग्राम सेवा सहकारी समिति का कार्यालय कई वर्षों से बंद है। देखरेख के अभाव में कार्यालय परिसर में कटीली झाड़ियां उग आई हैं और भवन भी बदहाल हो गया है। इस स्थिति के लिए व्यवस्थापक ने साफ कहा है कि समिति वर्तमान में साढ़े सात लाख रुपए के घाटे में है और बजट की कमी के कारण सफाई कराना संभव नहीं हो पा रहा है।ग्राम सेवा सहकारी समितियां किसानों को कृषि से संबंधित सहायता जैसे कि खाद-बीज और कृषि ऋण उपलब्ध कराने के लिए बनाई जाती हैं। इन समितियों का संचालन समिति के चुने हुए सदस्य करते हैं और अर्द्ध सरकारी कर्मचारियों की ओर से प्रशासनिक सहायता दी जाती है। सौंखर ग्राम सेवा सहकारी समिति का कार्यालय लाखों रुपए खर्च कर बनाया गया था, लेकिन अब यह खंडहर में तब्दील होता जा रहा है। कार्यालय के चारों ओर घूड़े डालने ये यह बदहाली का शिकार हो गया है और अंदर झाड़ियां उग आई। इस कारण किसानों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। समिति अध्यक्ष फूलसिंह सैनी का कहना है कि काफी समय से कार्यालय में कोई बैठक आयोजित नहीं की गई। सफाई न होने का मुख्य कारण व्यवस्थापक के पास बजट की कमी है। उनके अनुसार ग्राम सेवा सहकारी समिति सचिव का कहना है कि कार्यालय की सफाई के लिए कोई बजट नहीं आता। इस कारण सफाई कराना संभव नहीं हो पा रहा है।फैक्ट फाइल- सौंखर ग्राम सेवा सहकारी समिति में 360 किसान सदस्य हैं

- समिति की ऋण सीमा 1 करोड़ 20 लाख रुपए है- 2 प्रतिशत ब्याज हर साल 2,40,000 रुपए होता है।

- पिछले वर्ष समिति ने केवल 1,86,000 रुपए ब्याज जमा किया है।...........

समिति घाटे में चल रहीघाटे के कारण उन्हें पिछले डेढ़ साल से वेतन नहीं मिला है। समिति में कम सदस्य होने और ज्यादातर भूमि के विक्रय के कारण आय में कमी आ रही है। किसानों को खाद और बीज बाजार से खरीदने की आदत पड़ गई है, जिससे सहकारी समिति को कम आय हो रही है। 31 मार्च 2025 तक समिति को साढ़े सात लाख रुपए का घाटा होने की संभावना है।

नंदराम मीणा, व्यवस्थापक ग्राम सेवा सहकारी समिति, सौंखर।.............

कार्यालय का संचालन तो जरूरीचाहे समिति घाटे में हो या मुनाफे में, कार्यालय का संचालन तो जरूरी है। बैंक में बैठने के बजाय कार्यालय में बैठकर काम किया जाना चाहिए। कार्यालय की सफाई करवाने की प्रक्रिया जल्द ही शुरू कराई जाएगी।

लोकेंद्र, ब्लॉक सहकारिता निरीक्षक।

Updated on:
19 Nov 2025, 1:00 AM IST
Published on: