अलवर

कोर्ट ने सुलझाया क्षेत्राधिकार का मामला, अब सदर थाना ने शुरू की जांच

अलवर शहर से सटे एक ग्रामीण क्षेत्र में दो साल पुराने मारपीट व लूट के मामले की पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर फिर से जांच शुरू की है। घटना 18 जुलाई, 2023 की है।

less than 1 minute read
Feb 05, 2026

अलवर शहर से सटे एक ग्रामीण क्षेत्र में दो साल पुराने मारपीट व लूट के मामले की पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर फिर से जांच शुरू की है। घटना 18 जुलाई, 2023 की है। यह मामला उद्योग नगर और सदर थाने के क्षेत्राधिकार के विवाद के बाद कोर्ट में गया, जिसके बाद 29 जुलाई, 2025 को कोर्ट के आदेश पर सदर थाना पुलिस ने मामले को दर्ज किया था। इसके बाद पुलिस मामले की कार्रवाई में जुटी है।

पीड़ित राहुल शर्मा पुत्र महेशचंद शर्मा निवासी अंबेडकर नगर ने 18 जुलाई, 2023 को शिकायत दी थी कि उसकी मदनपुरी में कपड़ों की दुकान है। उसकी दुकान पर झोपड़ी निवासी शारूप खान आया, तो उधारी के 900 रुपए मांगे। इस पर शारूप ने आक्रोशित होकर उसके साथ गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद अपने साथियों को बुलाकर लाठी-डंडों से हमला कर दिया।

इस दौरान बचाव में आए उसके बड़े भाई कमल पर भी हमला कर दिया, जिससे उसके हाथ में गंभीर चोट लगी। आरोपियों ने दुकान के गल्ले से करीब 11 हजार 500 रुपए लूट लिए और दुकान दोबारा खोलने पर जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। मामले में उसने उद्योग नगर थाने में आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया, लेकिन बाद में अंतिम रिपोर्ट पेश कर मामला सदर थाने के अधिकार क्षेत्र का बताया। जिसके बाद वह अदालत पहुंचा, तो न्यायालय ने प्रकरण सही थाने में ट्रांसर्फर कर जांच के आदेश दिए।

Published on:
05 Feb 2026 04:44 pm
Also Read
View All

अगली खबर