अलवर

मृतक के थे चाची से अवैध सम्बंध, तीन लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज

अर्धनग्न शव मिलने का मामला
less than 1 minute read
• •
Updated: 8 Jun 2022, 8:18 AM IST
मृतक के थे चाची से अवैध सम्बंध, तीन लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज
मृतक के थे चाची से अवैध सम्बंध, तीन लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज

नीमराणा थाना क्षेत्र के खोहर बसई गांव के बीच में सोमवार को मगनी ङ्क्षसह की ढाणी में सडक़ किनारे बसई निवासी महेश उर्फ सत्यवीर का शव मिला था। जिस पर मंगलवार को नीमराणा पुलिस ने मृतक का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया।

नीमराणा थानाधिकारी प्रेमप्रकाश ने बताया कि बसई निवासी मंगतूराम ने पुलिस थाने में मामला दर्ज कराया है कि उसका बेटा महेश उर्फ सत्यवीर बसई स्थित शराब ठेके पर सेल्समैन का कार्य करता था। सोमवार को उसकी चाची ममता देवी पत्नी गोकल चंद,उसके लडक़े रॉकी व शराब ठेके के सेल्समैन ने हत्या कर दी और शव को अर्धनग्न अवस्था में मगनी सिंह की ढाणी के पास सडक़ किनारे डाल दिया।जिस पर नीमराणा पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है ।

वहीं नीमराणा पुलिस ने घटना को लेकर मंगलवार को घटना स्थल पर एफएसएल की टीम बुलाई और साक्ष्य इकट्ठा किए। जिस पर मंगलवार को नीमराणा पुलिस ने मृतक का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने मामले की गहनता से जांच कर रही है। पुलिस घटनास्थल से मामले से संबंधित आवश्यक जानकारी जुटा रही है। पुलिस को पूछताछ में कई राज खनलने की संभावना है।

वहीं पुलिस सूत्रों ने बताया कि मृतक महेश उर्फ सत्यवीर के उसकी चाची ममता देवी के साथ अवैध सम्बंध थे।जिसके चलते उसकी चाची ने हत्या की है। वहीं नीमराणा थानाधिकारी प्रेमप्रकाश ने बताया कि पुलिस घटना को लेकर प्रत्येक एंगल से मामले की जांच कर रही है ताकि घटना को वास्तविक स्थिति का पता लगाया जा सके।

Updated on:
8 Jun 2022, 8:18 AM IST
Published on: