अलवर

जिला कलक्टर ने कैम्पों में आमजन को दी जा रही सुविधाओं की ली जानकारी

  प्रशासन शहरों के संग अभियान एवं महगांई राहत कैम्प का निरीक्षण किया
less than 1 minute read
May 21, 2023
जिला कलक्टर ने कैम्पों में आमजन को दी जा रही सुविधाओं की ली जानकारी
जिला कलक्टर ने कैम्पों में आमजन को दी जा रही सुविधाओं की ली जानकारी


अलवर . जिला कलक्टर पुखराज सेन ने शनिवार को तिजारा तहसील परिसर में लग रहे प्रशासन शहरों के संग अभियान एवं महगांई राहत कैम्प का निरीक्षण किया ।
इस दौरान जिला कलक्टर ने कैम्पो में आमजन को दी जा रही सुविधाओं की जानकारी ली । वहीं महगांई राहत कैम्प में ऑपरेटरों से रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया एवं आवश्यक दस्तावेज के बारे में जानकारी प्राप्त की । शिविर में महगांई राहत लाभार्थियों को गारण्टी कार्ड वितरित किए गए । इस दौरान नगरपालिका अधिशासी अभियंता मुकेश कुमार शर्मा ने बताया कि अभी तक तिजारा कैम्पो में 25,325 परिवारों को लाभान्वित किया गया है तथा 1,15,791 गारण्टी कार्ड वितरित किए गए हैं। योजनाओं के लाभार्थियो की संख्या अधिक है । निरीक्षण के दौरान एडीएम भिवाडी गुंजन सोनी, उपखंड अधिकारी महेंद्र सिंह यादव , तहसीलदार बसंत कुमार परसोया, नगरपालिका अधिशासी अधिकारी मुकेश कुमार शर्मा, कनिष्ठ अभियंताधर्मेंद्र चौधरी सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे ।

जिला कलक्टर को सौंपा ज्ञापन
तिजारा. तीन सूत्री मांगों को लेकर एएनएम व एलएचवी ने शनिवार को जिला कलक्टर पुखराज सेन को ज्ञापन सौंपा । हीरा शर्मा ने बताया कि मांगों को लेकर पिछले कई दिनों से हड़ताल जारी है। बीसीएमओ कार्यालय के सामने रोजाना धरना प्रदर्शन किया जा रहा है। इस अवसर पर सुनीता, सुमित्रा, मंजू, सविता सैनी, कविता, स्नेहलता ,सरिता, कमलेश ,विमला, सहित अन्य मौजूद रही।

Published on:
21 May 2023 01:08 am