अलवर

नो एंट्री में गाड़ी निकालने को लेकर वाहन चालक व मालिक पुलिस से उलझे

पुलिस ने दो को लिया हिरासत में
less than 1 minute read
• •
Updated: 23 Jun 2020, 1:07 AM IST
नो एंट्री में गाड़ी निकालने को लेकर वाहन चालक व मालिक पुलिस से उलझे
नो एंट्री में गाड़ी निकालने को लेकर वाहन चालक व मालिक पुलिस से उलझे

अलवर/बहरोड़. कस्बे में नो एंट्री में वाहन निकालने को लेकर सोमवार सुबह चालक व मालिक यातायात पुलिसकर्मियों से उलझ पड़े। जानकारी के अनुसार नारनौल रोड की तरफ से एक तूड़ी से भरा ट्रक आ रहा था। चौराहे पर मौजूद यातायात पुलिसकर्मियों ने नो एंट्री में ट्रक आने पर चालान बनाने के लिए कागजात मांगे तो चालक ट्रक को भगाकर दिल्ली रोड की तरफ ले गया। इसके बाद यातायात पुलिसकर्मियों ने बाइक से ट्रक का पीछा कर पकड़ा तथा चालान बनाने के लिए कागजात मांगे तो ट्रक चालक ने यातायात पुलिस कर्मियों के साथ गाली-गलौज करना शुरू कर दिया और रुपए मांगने का आरोप लगाकर ट्रक मालिकों को बुला लिया। ट्रक मालिक चौराहे पर आए और यातायात पुलिस कर्मियों साजिद खान व अश्विनी शर्मा के साथ एक घंटे तक उलझते रहे। चौराहे पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस कर्मियों ने थानाधिकारी जितेंद्र सोलंकी को घटना की जानकारी दी। जिस पर थानाधिकारी ने चौराहे पर आकर पुलिस कर्मियों से उलझने वाले दोनों ट्रक मालिकों को हिरासत में ले लिया।
नहीं है पर्याप्त पुलिस जाब्ता
कस्बे में यातायात व्यवस्था संभालने के लिए पर्याप्त संख्या में पुलिस कर्मियों का अभाव है। ऐसे में नारनौल रोड व कुंड रोड से होकर दिनभर में दो दर्जन से अधिक भारी वाहन शहर में प्रवेश करते हंै। यातायात पुलिस चौकी प्रभारी महेंद्र प्रताप ने बताया कि लॉक डाउन के चलते पहले कस्बे की सडक़ों पर लोगों की कम आवाजाही होने से वह भारी व बड़े वाहनों को निकलने की परमिशन दे देते थे, लेकिन जब से लॉक डाउन हटा है उसके बाद दिनभर कस्बे में लोगों की आवाजाही लगी रहती है। ऐसे में वाहन चालक स्थानीय होने की बात कहकर अपने वाहन ले जाते हैं, वही ंयातायात पुलिस कर्मियों द्वारा स्थानीय वाहनों को कस्बे में आवाजाही करने से नहीं रोका जाता है।

Updated on:
23 Jun 2020, 1:07 AM IST
Published on: