सकट क्षेत्र के मोतीवाड़ा गांव से गोवर्धन गिरिराज मित्र मंडल के तत्वावधान में 11वीं पदयात्रा गोवर्धन धाम के लिए रवाना हुई। गांव के सीतारामजी मंदिर में सामूहिक ध्वज पूजन व पूजा-अर्चना के बाद पदयात्रा विधिवत शुरू हुई।
सकट क्षेत्र के मोतीवाड़ा गांव से गोवर्धन गिरिराज मित्र मंडल के तत्वावधान में 11वीं पदयात्रा गोवर्धन धाम के लिए रवाना हुई। गांव के सीताराम जी महाराज मंदिर में सामूहिक ध्वज पूजन व पूजा-अर्चना के बाद पदयात्रा विधिवत शुरू हुई।
नगर परिक्रमा करते हुए पदयात्रा अचलेश्वर महादेव मंदिर से निकलकर गोवर्धन धाम के लिए रवाना हुई। इस दौरान श्रद्धालु हाथों में ध्वज पताका लेकर गोवर्धन महाराज और हनुमानजी के जयकारे लगाते हुए आगे बढ़े। महिलाएं डीजे की भक्ति धुनों पर नाचते-गाते भजन-कीर्तन करती नजर आईं।
ग्रामीणों ने जगह-जगह पुष्प वर्षा कर पदयात्रा का स्वागत किया। यह यात्रा मोतीवाड़ा से रवाना होकर नीमला, राजगढ़, माचाड़ी, बारा, भडकोल, लक्ष्मणगढ़, टिटपुरी, नगर और डीग होते हुए 1 सितंबर को गोवर्धन धाम पहुंचेगी।
पदयात्रा में शामिल श्रद्धालु 1 सितंबर को गोवर्धन महाराज की सामूहिक परिक्रमा करेंगे और 2 सितंबर को वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच गोवर्धन महाराज का सामूहिक अभिषेक कर ध्वज व प्रसाद चढ़ाएंगे। पदयात्रा के मौके पर विमलेश गोस्वामी, रामावतार शर्मा, विक्रम सिंह मीना सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।