
अलवर. सिलीसेढ़ से लाल डिग्गी जलाशय में पानी लाने की योजना पूरी तरह कारगर नहीं हो पा रही है। नहर की सफाई का कार्य धीमा चल रहा है। बताया जा रहा है कि आर्मी एरिया में नहर की सफाई के लिए पेंच फंसा हुआ है। सफाई के दौरान आर्मी के नियमों का पालन करना होगा। साथ ही अनुमति आदि की भी आवश्यकता होगी।
जिला प्रशासन ने योजना बनाई थी कि वाटर रिचार्जिंग के लिए शहर के बड़े जलाशय लाल डिग्गी को पानी से भरा जाए। साथ ही इस एरिया को पर्यटन की ²ष्टि से विकसित किया जाना था। इससे आय के साधन भी बढ़ते। लोगों के मनोरंजन आदि के लिए एक स्थल और यहां होता। इसी को ध्यान में रखते हुए सिलीसेढ़ से लाल डिग्गी जलाशय में पानी भरने की योजना बनाई गई। करीब दस किमी एरिया में से तीन किमी एरिया में नहर की सफाई नहीं हो पाई। यह एरिया आर्मी का बताया जा रहा है। वहां नहर की सफाई के लिए आर्मी के नियमों का पालन करना होगा। साथ ही अनुमति आदि भी लेनी पड़ेगी। यह कार्य अप्रेल माह में पूरा हो जाना चाहिए था लेकिन धीमा चल रहा है।
राजस्थान पत्रिका ने कराई थी जलाशय की सफाई
राजस्थान पत्रिका ने अमृतम जलम अभियान के तहत लाल डिग्गी जलाशय की सफाई करवाई थी। इसके लिए सामाजिक संगठनों से लेकर स्कूल-कॉलेजों के विद्यार्थी सामने आए। उन्होंने जलाशय की मिट्टी दो से तीन घंटे में ही साफ कर दी थी। उस समय से यहां पानी लाने की योजना चल रही है लेकिन जिला प्रशासन अभी पूरी नहीं कर पाया।
नहर की सफाई जारी
सिलीसेढ़ से लाल डिग्गी जलाशय में पानी लाने के लिए नहर की सफाई चल रही है। आर्मी एरिया में कुछ काम बाकी है। उसको भी जल्द पूरा कर लिया जाएगा।
अशोक कुमार योगी, सचिव यूआईटी