अलवर

कॉलेजों में प्रवेश के लिए वरीयता सूची का आज होगा प्रकाशन

स्नातक प्रथम वर्ष में प्रवेश लेने वाले विद्यार्थियों की सोमवार को अंतिम वरीयता व प्रतीक्षा सूची का प्रकाशन होगा। इसके बाद कॉलेजों में विद्यार्थी दस्तावेज सत्यापन और ई-मित्र पर शुल्क 11 जुलाई तक करवा सकते हैं।
less than 1 minute read
Jul 07, 2025
Feature image
demo pic

स्नातक प्रथम वर्ष में प्रवेश लेने वाले विद्यार्थियों की सोमवार को अंतिम वरीयता व प्रतीक्षा सूची का प्रकाशन होगा। इसके बाद कॉलेजों में विद्यार्थी दस्तावेज सत्यापन और ई-मित्र पर शुल्क 11 जुलाई तक करवा सकते हैं। प्रवेशित विद्यार्थियों की प्रथम सूची का प्रकाशन 14 जुलाई को होगा। वर्ग निर्धारण व विषय आवंटन 15 जुलाई होगा।

इसके बाद कॉलेजों में प्रथम सेमेस्टर की पढ़ाई 16 जुलाई से शुरू होगी। जिन कॉलेजों में सीटें रिक्त रह जाती हैं तो उन्हें भरने के लिए ऑफलाइन आवेदन लिए जा सकते हैं। इसके साथ ही जो विद्यार्थी दस्तावेज वेरिफिकेशन और फीस जमा नहीं करवा पाता है तो ऐसे विद्यार्थियों को अलग से मौका मिल सकता है।

मिलेगा आरक्षण का लाभ

प्रवेश में ओबीसी 21 प्रतिशत, एससी 16 प्रतिशत, एसटी 12 प्रतिशत, ईडब्ल्यूएस 10 प्रतिशत , एमबीसी 5 प्रतिशत आरक्षण लागू है। दिव्यांगों के लिए भी आरक्षण की सुविधा प्रवेश नीति में दी गई है। साथ ही महिला अभ्यर्थियों को 30 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण दिया जाएगा।

छात्र आगे क्या करें?

विद्यार्थी को प्रवेश प्रक्रिया संबंधित बधाई-पत्र पोर्टल से प्रिंट करवाना होगा।
आवेदन फॉर्म के साथ कक्षा 10, 12 की मार्कशीट, जाति प्रमाण पत्र व अन्य प्रमाण पत्र सहित अन्य दस्तावेज की फोटोकॉपी व ओरिजिनल दोनों लेकर कॉलेज में डॉक्यूमेंट वेरीफिकेशन के लिए जाना है।
वेरिफिकेशन के बाद कॉलेज से प्राप्त हस्ताक्षरित रसीद लें और ई-मित्र पर जाकर फीस जमा करानी होगी।
वेटिंग लिस्ट वाले विद्यार्थी को भी दस्तावेज सत्यापन के बाद ई- मित्र पर जाकर फीस जमा करवानी है, अन्यथा उनको दूसरी मेरिट सूची में शामिल नहीं किया जाएगा।

Updated on:
07 Jul 2025 11:27 am
Published on:
07 Jul 2025 11:27 am