अलवर के राजकीय वाणिज्य महाविद्यालय में गुरुवार को डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम जयंती के अवसर पर युवा मतदाता पंजीकरण जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) और इलेक्टोरल लिटरेसी क्लब (ELC) की ओर से आयोजित कार्यक्रम में विद्यार्थियों को डॉ. कलाम के जीवन, उनकी वैज्ञानिक उपलब्धियों और लोकतंत्र में युवाओं की भूमिका के बारे में बताया गया।