मुबारिकपुर पंचायत समिति में 29 नामांकन निरस्त होने के बाद 55 प्रत्याशी मैदान में हैं। रैणी में सबसे अधिक 106 नामांकन निरस्त किए गए, जिसके बाद 167 प्रत्याशी शेष रह गए हैं। वहीं, खेरली-सोंखर पंचायत समिति में 44 नामांकन निरस्त हुए हैं और 81 नामांकन पत्र मान्य पाए गए हैं।