अलवर

चार माह पहले गायब बाघिन को अब तक मृत घोषित नहीं कर पाया सरिस्का प्रशासन

सरिस्का प्रशासन पूरी ताकत झोंकने के बाद भी चार माह पहले गायब हुई बाघिन का पता नहीं लग पाया। एक्सपर्ट कहते हैं कि बाघिन को ढूंढने के लिए यह पर्याप्त समय था।
less than 1 minute read
Oct 06, 2025
Feature image
सरिस्का टाइगर रिजर्व से बाघिन लापता (सांकेतिक तस्वीर)

सरिस्का प्रशासन पूरी ताकत झोंकने के बाद भी चार माह पहले गायब हुई बाघिन का पता नहीं लग पाया। एक्सपर्ट कहते हैं कि बाघिन को ढूंढने के लिए यह पर्याप्त समय था। ऐसे में यदि कहीं भी उसके पगमार्क या कैमरे ट्रैप नहीं आए हैं, तो उसे मृत घोषित करके बाघों के आंकड़े दुरुस्त करने की जरूरत है।

जून में एसटी-2401 बाघिन अचानक गायब हो गई। वह नलदेश्वर एरिया में आखिरी बार देखी गई थी। इसी एरिया में उसकी दूसरी बहन की टेरेटरी भी थी। बाघिन के कई दिन नहीं दिखने के बाद सरिस्का प्रशासन में हड़कंप मच गया। कई टीमें ढूंढने के लिए लगाई।

कुछ कैमरे नई जगहों पर ट्रैप करने को लगाए गए, लेकिन पता आज तक नहीं चल पाया। यानी बाघिन को ढूंढने के सभी तरीके प्रयोग कर लिए गए। सरिस्का प्रशासन को अंदेशा है कि बाघिन का दूसरी बाघिन से संघर्ष हो सकता है। ऐसे में उसके मारे जाने की भी आशंका है। गौरतलब है कि वर्ष 2022 में एसटी-13 गायब हो गया था, जिसका पता आज तक नहीं लगा।

Updated on:
06 Oct 2025 12:24 pm
Published on:
06 Oct 2025 12:24 pm