अलवर

विवि अब तक तय नहीं कर पाया परीक्षा पैटर्न

राजर्षि भर्तृहरि मत्स्य विश्वविद्यालय में पढ़ाई करने वाले विद्यार्थी सेमेस्टर परीक्षाओं को लेकर असमंजस की स्थिति में हैं। यह तय नहीं हो पाया है विद्यार्थी को परीक्षा की किस प्रकार से तैयारी करनी है। गत दिनों विश्वविद्यालय की ओर से राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत परीक्षा के पैटर्न में बदलाव के लिए राजभवन पत्र भेजा गया था। इसमें बताया गया है कि प्रथम सेमेस्टर परीक्षा एमसीक्यू ( बहु वैकल्पिक आधार) के आधार पर होगी, लेकिन राजभवन की ओर से इसका अब तक कोई जवाब नहीं मिला है। ऐसी स्थिति में विश्वविद्यालय मे

2 min read
Dec 23, 2023
विवि अब तक तय नहीं कर पाया परीक्षा पैटर्न

राजर्षि भर्तृहरि मत्स्य विश्वविद्यालय में पढ़ाई करने वाले विद्यार्थी सेमेस्टर परीक्षाओं को लेकर असमंजस की स्थिति में हैं। यह तय नहीं हो पाया है विद्यार्थी को परीक्षा की किस प्रकार से तैयारी करनी है।

गत दिनों विश्वविद्यालय की ओर से राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत परीक्षा के पैटर्न में बदलाव के लिए राजभवन पत्र भेजा गया था। इसमें बताया गया है कि प्रथम सेमेस्टर परीक्षा एमसीक्यू ( बहु वैकल्पिक आधार) के आधार पर होगी, लेकिन राजभवन की ओर से इसका अब तक कोई जवाब नहीं मिला है। ऐसी स्थिति में विश्वविद्यालय में पढ़ाई करने वाले विद्यार्थियों को चिंता सता रही है।

डेढ़ माह पहले किया सिलेबस जारी : विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से परीक्षा से लगभग तीन माह पहले सिलेबस जारी किया गया है। बताया जाता है कि सिलेबस विद्यार्थियों के दाखिले के साथ ही जारी किया जाता है। जिससे विद्यार्थी और पढ़ाने वाले प्रोफेसरों को सहूलियत मिल सके, लेकिन विश्वविद्यालय की ओर से इसमें भी देरी की गई। इससे विद्यार्थियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। अब विद्यार्थी परीक्षा के पैटर्न को लेकर असमंजस में हैं, क्योंकि विवि प्रशासन की ओर से यह तय करना बाकी है कि परीक्षा किस पैटर्न पर आयोजित होंगी? नए पैटर्न एमसीक्यू या फिर पुराने पैटर्न के आधार होगी। वहीं, अधिकारियों को कहना है कि आयुक्तालय की ओर से एनईपी पद्धति शुरू होने के कारण कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ा।

इतने विद्यार्थी कर रहे इंतजार
अलवर जिले में 200 सरकारी और गैर सरकारी महाविद्यालयों में प्रथम वर्ष में दाखिला लेने वाले 35 हजार से अधिक विद्यार्थी परीक्षा पैटर्न का इंतजार कर रहे हैं। इसमें विश्वविद्यालय कैंपस में एमए औ एमएससी के 341 ही छात्र शामिल हैं, जो प्रथम सेमेस्टर परीक्षा के दौरान आने वाले प्रश्न पत्रों की जानकारी के इंतजार में हैं।

सेमेस्टर परीक्षा के लिए राजभवन से जैसे ही आदेश आएंगे वैसे ही पालना की जाएगी। विद्यार्थियों के परीक्षा फार्म शीघ्र ही प्रारंभ किए जाएंगे। परीक्षा का आयोजन लगभग 20 जनवरी से होगा।

लखन सिंह यादव, परीक्षा नियंत्रक, अलवर

Published on:
23 Dec 2023 11:28 am
Also Read
View All