अलवर

सिलीसेढ़ क्षेत्र में बोरिंग कार्य शुरू करने के लिए जलदाय विभाग ने मांगी पुलिस फोर्स

अलवर शहर को सिलीसेढ़ क्षेत्र से अतिरिक्त पेयजल उपलब्ध कराने के लिए 35 नई बोरिंगों की खुदाई का काम एक बार फिर शुरू होने जा रहा है।

less than 1 minute read
Nov 22, 2025

अलवर शहर को सिलीसेढ़ क्षेत्र से अतिरिक्त पेयजल उपलब्ध कराने के लिए 35 नई बोरिंगों की खुदाई का काम एक बार फिर शुरू होने जा रहा है। स्थानीय ग्रामीणों के विरोध को देखते हुए जलदाय विभाग ने जिला प्रशासन से पुलिस फोर्स उपलब्ध कराने का अनुरोध किया है, ताकि कार्य सुचारु रूप से पूरा किया जा सके।

विभागीय अधिकारियों के अनुसार जल्द ही बोरिंग व पाइपलाइन बिछाने की प्रक्रिया को गति दी जाएगी। हाल ही में केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव की मौजूदगी में हुई बैठक में सिलीसेढ़ से पानी लाने को लेकर विस्तार से चर्चा हुई थी। प्रस्तावित बोरिंगों के माध्यम से शहर को करीब 10 एमएलडी अतिरिक्त पानी मिलेगा।

फिलहाल अलवर को 95 एमएलडी पानी की आवश्यकता है, जबकि मात्र 40 एमएलडी की आपूर्ति हो पा रही है। अधिकारियों का कहना है कि सिलीसेढ़ परियोजना के शुरू होने से शहर में पेयजल संकट को काफी हद तक कम किया जा सकेगा।

Published on:
22 Nov 2025 11:38 am
Also Read
View All

अगली खबर