अलवर

खैरथल बिजली घर को बदमाशों ने बनाया निशाना, देर रात बोलेरो गाड़ी लेकर फरार हुए बदमाश

https://www.patrika.com/alwar-news/
less than 1 minute read
Dec 20, 2018
Theft In Khairthal Power Station
खैरथल बिजली घर को बदमाशों ने बनाया निशाना, देर रात बोलेरो व नकदी चोरी

अलवर के खैरथल कस्बे में बुधवार रात करीब दो बजे अज्ञात बदमाशों ने बिजली घर का ताला तोड़ चौपहिया वाहन चोरी कर लिया। इसके साथ ही बदमाशों ने कैश रूम का ताला तोड़ वहां से कैश चोरी करने का प्रयास किया। बदमाश चौपहिया वाहन को लेकर फरार हो गए। रात में ड्यूटी कर रहे कर्मचारियों की आंख लग गई। इसके बाद जब वे करीब ढ़ाई बजे उठे तो परिसर से बोलेरो गाड़ी गायब मिली, जब वे कैश रूम की तरफ गए तो उन्होंने देखा कि कैश कक्ष का ताला टूटा हुआ है और सामान बिखरा हुआ थ।

उन्होंने तत्काल इसकी सूचना पुलिस व विद्युत अधिकारियों को दी, इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। जिस वाहन को बदमाशों ने चोरी किया है, उसे कुछ दिन पहले ही खरीदा गया है, अभी वाहन के रजिस्टे्रशन नम्बर नहीं आए थे। गाड़ी की नम्बर प्लेट नहीं होने की वजह से बदमाशों ने वाहन चोरी कर लिया।

Published on:
20 Dec 2018 10:31 am