अलवर

अलवर के यात्रियों के लिए इन तारीखों को ये गाड़ियों रहेगी प्रभावित

उत्तर पश्चिम रेलवे के प्रवक्ता के अनुसार उपरोक्त कार्य के कारण उत्तर पश्चिम रेलवे पर संचालित निम्न रेल सेवाएं प्रभावित रहेंगी। रेल सेवाएं रद्द/आंशिक रद्द/मार्ग परिवर्तित रहेगी।

less than 1 minute read
Dec 07, 2023
bcvhghj.jpg

उत्तर पश्चिम रेलवे के प्रवक्ता के अनुसार उपरोक्त कार्य के कारण उत्तर पश्चिम रेलवे पर संचालित निम्न रेल सेवाएं प्रभावित रहेंगी। रेलवे प्रशासन द्वारा बीकानेर मण्डल रेवाड़ी-हिसार रेल खंड के मध्य स्थित झाडली स्टेशन पर दिनांक 10.12.23 व 11.12.23 को समपार फाटक संख्या 27 पर आयूबी निर्माण कार्य हेतु ट्रेफिक ब्लॉक लिया जा रहा है। इस कार्य के कारण रेल यातायात प्रभावित रहेगा।

उत्तर पश्चिम रेलवे के प्रवक्ता के अनुसार उपरोक्त कार्य के कारण उत्तर पश्चिम रेलवे पर संचालित निम्न रेल सेवाएं प्रभावित रहेगी

रद्द रेल सेवा (प्रारम्भिक स्टेशन से)
गाड़ी संख्या 14715, हिसार-जयपुर रेल सेवा 11 दिसंबर को रद्द रहेगी।

आंशिक रद्द रेल सेवा (प्रारम्भिक स्टेशन से)
गाड़ी संख्या 14734, जयपुर-बठिंडा रेल सेवा 12 दिसंबर को जयपुर के स्थान पर हिसार से संचालित होगी अर्थात यह रेल सेवा जयपुर-हिसार के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।

मार्ग परिवर्तित रेल सेवा (प्रारम्भिक स्टेशन से)
गाडी संख्या 14734, जयपुर-बठिंडा रेल सेवा जो 10 दिसंबर को जयपुर से प्रस्थान करेगी व अपने निर्धारित मार्ग वाया रेवाड़ी-भिवानी-हिसार के स्थान पर परिवर्तित मार्ग रेवाड़ी-लोहारू सादुलपुर-हिसार होकर संचालित होगी।

Published on:
07 Dec 2023 03:33 pm