13 अगस्त 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Rajasthan : राजस्थान में संविदाकर्मियों के लिए खुशखबर, 3,967 लेखा सहायक, जेटीए व रोजगार सहायक होंगे नियमित!

Rajasthan Government Jobs : राजस्थान में खुशखबर। प्रदेश सरकार मनरेगा में कार्य कर रहे 3967 लेखा सहायक, कनिष्ठ तकनीकी सहायक, कंप्यूटर ऑपरेटर व ग्राम रोजगार सहायकों को नियमित करने पर विचार कर रही है।
2 min read
Google source verification
Rajasthan Good news 3967 Accounts Assistants JTAs Employment Assistants regularized

Rajasthan Government Jobs : सीएम भजनलाल शर्मा व ग्राफिक्स। फोटो पत्रिका

Rajasthan Government Jobs : मनरेगा के तहत प्रदेशभर में संविदा पर कार्य कर रहे 3967 लेखा सहायक, कनिष्ठ तकनीकी सहायक, कंप्यूटर ऑपरेटर व ग्राम रोजगार सहायकों के लिए अच्छी खबर है। इन सभी को सरकार नियमित करने जा रही है। सिविल पोस्ट रूल्स 2022 के तहत स्क्रीनिंग करके इन्हें लाभ दिया जाएगा। मनरेगा (वीबी-जी राम-जी) के तहत हर जिले में लेखा सहायक, कनिष्ठ तकनीकी सहायकों से लेकर कई पदों पर संविदा के तहत भर्ती हुई थी।

अलवर जिले में कनिष्ठ सहायक बड़ी संख्या में कार्यरत हैं। इनका कार्य मनरेगा के कार्यों में लेबर बढ़ाना है। साथ ही तकनीकी सहायता देना है। इसके लिए मानदेय तय है। यह काफी समय से स्थायीकरण की मांग कर रहे थे। बानसूर विधायक देवी सिंह शेखावत के विधानसभा में पूछे गए सवाल कि इन कार्मिकों के स्थायीकरण को लेकर सरकार क्या कदम उठा रही है? इसका जवाब अब सरकार की ओर से दिया गया है। सरकार ने कहा है कि यह प्रक्रियाधीन है। इन कार्मिकों की स्क्रीनिंग का फार्मूला भी सरकार ने सामने रखा है।

अब जिलों में तैनात कार्मिक

अजमेर में 90, अलवर में 146, भरतपुर में 101, बाड़मेर में 225, बारां में 125, भीलवाड़ा में 139, दौसा में 64, धौलपुर में 42. जयपुर में 184, जोधपुर में 142, उदयपुर में 321 कार्मिक कार्यरत हैं। इसी तरह अन्य जिलों में भी संविदा पर अलग-अलग पदों पर यह कार्मिक काम कर रहे हैं। माना जा रहा है कि सरकार इस साल के आखिर तक इनके स्थायीकरण की प्रक्रिया पूरी कर सकती है।

राजस्थान में व्यावसायिक प्रशिक्षकों का मानदेय बढ़ा

वहीं एक अन्य खबर के अनुसार सरकारी स्कूलों में रोजगार का प्रशिक्षण देने वाले व्यवसायिक प्रशिक्षकों (वीटी) की नियुक्ति के लिए राजस्थान स्कूल शिक्षा परिषद ने नई बिड जारी की है। इसके तहत सरकारी स्कूलों में कुल 2502 वीटी और 84 वोकेशनल कॉर्डिनेटर नियुक्त किए जाएंगे, जिन्हें 1500 रुपए की बढ़ोतरी सहित अब कुल 23 हजार 500 रुपए मासिक मानदेय मिलेगा। हालांकि उनकी नियुक्ति अब भी प्लेसमेंट एजेंसी के जरिए ही जुलाई 2026 से मार्च 2029 यानी 33 महीने के लिए होगी।

पुराने में 16, नए में 12 ट्रेंड में नियुक्ति

बिड के मुताबिक, 1527 वर्तमान सरकारी स्कूलों में आईटी, हेल्थ, कृषि, ऑटोमोटिव, बैंकिंग एवं फाइनेंस, रिटेल, सिक्योरिटी और इलेक्ट्रॉनिक हार्डवेयर सरीखे 16 ट्रेंड में 2248 वीटी और 75 वोकेशनल कॉर्डिनेटर नियुक्त किए जाएंगे। इसके अलावा 209 सरकारी स्कूलों में 12 ट्रेंड में 254 नए वीटी और 9 वोकेशनल कॉर्डिनेटर नियुक्त किए जाएंगे।

बड़ी खबरें

View All

अलवर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग