अलवर

चोरों ने एक रात में पांच ताले तोड़े

चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई
less than 1 minute read
Oct 27, 2019
चोरों ने एक रात में पांच  ताले तोड़े
अलवर. मौके पर जानकारी जुटाती पुलिसकर्मी व एकत्रित लोग।


अलवर. शुक्रवार रात को पिनान क्षेत्र में डोरोली ग्राम पंचायत मुख्यालय सहित क्षेत्र की एक दुकान की शटर तोडकऱ चोर लाखों रुपए का सामान चोरी कर ले जाने का मामला सामने आया है।
जानकारी के अनुसार डोरोली पुराना बस स्टैण्ड स्थित संचालित उप स्वास्थ्य केन्द्र भवन के चोरों ने शुकव्रार रात को तीन दरवाजों के ताले तोड़े उसी जगह सावन जनरल स्टोर व बिशन जनरल स्टोर के ताले तोड़ चोरी की वारदात को अंजाम दिया। लेकिन अंदर के ताले नहीं टूटने पर चोर खाली हाथ लौट गए। वहीं दीपावली की दुकानदारी के लिए एकत्रित किया सामान को अलवर-करोली स्टेट हाइवे स्थित सडक़ किनारे यादव बास में संचालित एक दुकान की शटर तोडकऱ चोर लाखों का सामान चोरी कर ले गए।
दुकान मालिक रामप्रताप यादव ने पुलिस में चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई कि प्रतिदिन की तरह वह शुक्रवार देर शाम को दुकान बंद कर घर चला गया। रात को चोरों ने शटर तोड़ कर दुकान में रखे चार चीनी के कट्टे,पचास किलो चावल, सर्फ के दो कटटे,साबुन के दो कर्टन,चार टायर,दस बाइक की ट्यूब ,नमकीन,बिस्कुट सहित करीब चौदह हजार की नगदी कर ले गए। वहीं विद्युत निगम के कर्मचारी का बिलिंग मोबाईल चार्जिंग पर लग रहा था वो भी ले गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Published on:
27 Oct 2019 06:00 am