अलवर

अलवर में यहां तीन दरिंदों ने मिलकर दलित छात्रा से किया दुष्कर्म, चाकू दिखाकर बाइक पर बैठाया और फिर खेत में ले जाकर…

तीन युवकों ने एक दलित छात्रा के साथ दुष्कर्म कर दिया, इसके बाद अब क्षेत्र का माहौल गरमा रहा है।
2 min read
• •
Updated: 23 Jan 2019, 9:51 PM IST
Three Boys Gang Raped Dalit Girl In Alwar
अलवर में यहां तीन दरिंदों ने मिलकर दलित छात्रा से किया दुष्कर्म, चाकू दिखाकर बाइक पर बैठाया और फिर खेत में ले जाकर...

अलवर के बड़ौदा मेव पुलिस थाना अंतर्गत भयाडी गांव में तीन युवकों का दलित छात्रा से दुष्कर्म करने का मामना सामने आया है। छात्रा की उम्र 15 वर्ष है। बदमाशोंं ने छात्रा का मंगलवार को स्कूल जाते वक्त अपहरण कर लिया, और उसके साथ गैंगरेप किया।

भयाडी गांव के एक व्यक्ति ने बड़ौदा मेव थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उसकी भतीजी दसवीं कक्षा में पढ़ती है। वह 22 जनवरी को वो स्कूल गई थी। शाम तक जब वो घर नहीं लौटी तो परिजन उसकी तलाश में गए। नाबालिग छात्रा स्कूल के पास के खेत में बेहोशी की हालत में पड़ी हुई थी। उसे घर लाकर पूछताछ की तो उसने बताया कि गांव के तालीम खान नाम के युवक ने अपने दो दोस्त ने उसके साथ दुष्कर्म किया। यह लोग जबरदस्ती बाइक पर बैठा कर ले जाने लगे और चाकू दिखाकर उसे डराया धमकाया और खेत में ले जाकर उससे बारी-बारी से दुष्कर्म किया। आरोपियों ने जातिसूचक शब्द कहे और धमकी दी कि अगर यह किसी को बताया तो उसे जान से मार देंगे।

इस घटना के बाद से ही छात्रा पूरी तरह सहमी हुई है। इस संबंध में पीडि़ता के परिजनों ने आरोपियों के परिजनों से कहा तो उन्होंने भी जान से मारने की धमकी दी। गांव में नहीं रहने देने की चेतावनी दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर कारवाई शुरू कर दी है। रामगढ़ विधानसभा में 28 जनवरी को विधानसभा के चुनाव होने हैं और विगत 15 दिन में दलितों पर अत्याचार के कई मुकदमे सामने आ गए हैं। इधर कांग्रेस भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी सुखवंत सिंह ने भी क्षेत्र में इस तरह की घटनाओं पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि अगर ऐसी घटनाओं पर रोक नहीं लगी तो यहां हालात तनावपूर्ण हो जाएंगे। उनका आरोप है कि यहां एक विशेष समुदाय के लोग दलितों पर लगातार अत्याचार कर रहे हैं। लेकिन पुलिस उन पर कोई कार्रवाई नहीं कर रही है।

Published on: