अलवर

जंक्शन होने लगा सूना, स्टॉल पर भी यात्री नहीं

रेलवे ट्रैक के दोहरीकरण के कार्य के चलते कई ट्रेनों का रूट बदला और कुछ ट्रेन रद्द भी

less than 1 minute read
Feb 13, 2020
जंक्शन होने लगा सूना, स्टॉल पर भी यात्री नहीं

अलवर.

अलवर से आगे ढिगावड़ा से बांदीकुई के बीच में रेलवे ट्रैक के दोहरीकरण के कार्य के कारण कुछ ट्रेनों का रूट बदला है तो कुछ को रद्द किया है। जिसके कारण अब अलवर जंक्शन पर यात्री भार पहले से काफी कम हो गया है। दिन में तो जंक्शन सूना नजर आने लगा है। जिसके कारण जंक्शन पर लगी स्टाल पर भी अब ग्राहक नजर नहीं आते हैं। 11 फरवरी से 28 फरवरी तक जंक्शन पर कुछ इसी तरह का माहौल दिखेगा। ट्रेनों के नहीं आने से यात्री भार कम हो गया है। अब मजबूरी में यात्रियों को बसों से यात्रा करनी पड़ रही है। उल्लेखनीय है कि ढिगावड़ा से बांदीकुई के बीच में रेलवे ट्रैक का देाहरीकरण का कार्य चल रहा है। जो फरवरी माह तक पूरा हो सकेगा। इसके बाद अलवर से जयपुर के बीच में दोहरीकरण का कार्य पूरा हो जाएगा। फिर सभी ट्रेन बिना रुके दौड़ेंगी।

इन ट्रेन का रूट डायवर्ट रहेगा आज

दिल्ली-जोधपुर एक्सप्रेस ट्रेन, किशनगंज-अजमेर एक्सप्रेस ट्रेन, ओखा-देहरा एक्सप्रेस ट्रेन का रूट डायवर्ट रहेगा। इसके अलावा जयपुर-अलवर एक्सप्रेस ट्रेन, मथुरा-जयपुर ट्रेन, जयपुर-दिल्ली ट्रेन रद्द रहेंगी। जयपुर-इलाहबाद एक्सप्रेस ट्रेन अलवर से जयपुर के बीच में आंशिक रद्द रहेगी।

Published on:
13 Feb 2020 09:45 pm
Also Read
View All