अलवर

ट्रक पलटा, टमाटर बिखरे सडक़ पर

हाइवे पर लगा जाम
less than 1 minute read
• •
Updated: 28 Mar 2024, 12:38 AM IST
ट्रक पलटा, टमाटर बिखरे सडक़ पर
ट्रक पलटा, टमाटर बिखरे सडक़ पर

बहरोड़ हाइवे पर स्थित गुंती गांव के पास मंगलवार देर रात को टमाटर से भरा एक ट्रक अनियंत्रित होकर सडक़ के बीचों-बीच पलट गया। जिससे ट्रक में भरे हुए टमाटर के कैरेट सडक़ पर बिखर गए। घटना के दौरान कोई वाहन नहीं होने से बड़ा हादसा होने से टल गया।

बूंदी निवासी व ट्रक चालक महेश ने बताया कि वह ट्रक में टमाटर लेकर बूंदी से हरियाणा के गुरुग्राम लेकर जा रहा था। रास्ते में हाइवे पर स्थित गुंती गांव के पास पहुंचा तो दूसरे वाहन ने अचानक ओवरटेक कर लिया ।

इस दौरान ट्रक अनियंत्रित हो गया और पलट गया। जिससे हाइवे पर टमाटर के कैरेट बिखर गए। घटना के दौरान कोई वाहन नहीं होने से बड़ा हादसा होने से टल गया। इस दौरान हाइवे पर जाम लग गया। वहीं टमाटर के कैरेट को मजदूरों की सहायता से दूसरे वाहन में लोड करवाए गए। इस दौरान एक लाइन से वाहनों का आना जाना जारी रहा।

Published on: