
अलवर के सामान्य चिकित्सालय के एक्स-रे वार्ड के बाहर लावारिश हालात में दो बच्चे मिले हंै। इस मामले की सूचना नर्सिंग कर्मचारियों ने हॉस्पिटल पुलिस चौकी को दी। पुलिस ने वहां से दोनों बच्चो को लाकर हॉस्पिटल चौकी में बिठा लिया उसके बाद पुलिस ने दोनों बच्चो की सूचना चाइल्ड आफिस पर दी वहां से चाइल्ड लाइन टीम मेम्बर की टीम मौके पर पहुंची और दोनों बच्चो को लेकर चाइल्ड लाइन ऑफिस पर लेकर आई। चाइल्ड लाइन ने इस सूचना जिले के सभी थानाधिकारियों को दी है, फिलहाल दोनों बच्चे अपने माँ बाप की तलाश में है और उनका इंतजार कर रहे है लेकिन अभी तक बच्चो के परिजन चाइल्ड लाइन नहीं पहुंचे हंै।
दोनों में एक बच्चा आठ साल का है और दूसरा बच्चा एक साल ह।ै चाइल्ड लाइन भी बच्चों के परिजनों को ढूढने का प्रयास कर रही है। चाइल्ड लाइन के टीम मेम्बर ने बताया कि हॉस्पिटल पुलिस चौकी से सूचना आई कि दो बच्चे लावारिस हालात में हॉस्पिटल में रो रहे है इन बच्चो को इनके परिजन छोडकऱ चले गए सूचना पर टीम इन बालको को लेकर चाइल्ड लाइन आ चुकी है लेकिन अभी तक इनके परिजनों का सुराग नहीं मिल पाया है परिजनों को ढूढने का प्रयास जारी है।