अलवर

रामगढ़ प्रकरण निपटा नही, अलवर में हो गई गोतस्करी की दो और घटनाएं, गोतस्कर को किया गिरफ्तार

अलवर के रामगढ़ की घटना का निपटारा हुआ नहीं, अलवर में गोतस्करी की दो घटनाएं और हो गई।
2 min read
Jul 25, 2018
Two more incidents of cow smuggling in alwar after rakbar case
रामगढ़ प्रकरण निपटा नही, अलवर में हो गई गोतस्करी की दो घटनाएं, गोतस्कर को किया गिरफ्तार

टपूकड़ा. पुलिस ने मंगलवार को गोकशी के लिए गोवंश ले जाते गोतस्कर हामिद उर्फ लंगड़ा पुत्र ईसाक नाई निवासी मिलकपुर तुर्क को गिरफ्तार किया है।

टपूकड़ा थानाधिकारी राजेश मीणा ने बताया कि मुखबिर के जरिए पुलिस को सूचना मिली कि दो-तीन जने 5-7 गोवंश को हरियाणा की ओर ले जा रहे हैं। जिस पर पुलिस टीम गोपाली चौक टपूकड़ा से रवाना होकर टेरा कैस्टल के पीछे पहुंची। वहां पर दो-तीन लोग 5-7 गोवंश को ले जाते दिखाई दिए। जिनको पुलिस ने घेराबंदी कर पकडऩा चाहा, तो वे इधर-उधर भाग छूटे। पुलिस ने पीछा कर एक जने को पकड़ लिया। उससे पूछताछ की तो उसने अपना नाम हामिद उर्फ लंगड़ा पुत्र ईसाक नाई निवासी मिलकपुर तुर्क बताया।

पुलिस ने तलाशी कर वापस गोवंश के झुंड को इक_ा किया तो 5 गाय मिली। जिनको पुलिस ने श्रीकृष्ण गौशाला बूढ़ी बावल भिजवाया। इस मामले में आरोपी हामिद को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ गोवंश अधिनियम में मामला दर्ज किया गया। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह अपने साथियों के साथ इन 5 गायों को हरियाणा में गोकशी के लिए ले जा रहा था।

मुंडावर में पिकअप छोड़ भागे गोतस्कर

अलवर में गोतस्करी की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही है। अब अलवर के मुण्डावर में एक ताजा घटना मुंडावर थाना क्षेत्र के सिरोड़ खुर्द गांव में सामने आई है जहां अज्ञात गो तस्कर गोवंश को गौकसी के लिए 6 गोवंश एक पिकअप में भर कर मेवात क्षेत्र में ले जा रहे थे। मुंडावर के पास गांव में एक गड्ढे में उनकी पिकअप का टायर फंस गया, कई देर तक टायर नहीं निकलने के बाद सुबह ग्रामीणों की चहल-पहल होती देख गोतस्कर वहां से भाग निकले। ग्रामीणों ने घटना की सूचना मुंडावर पुलिस को दी तो पुलिस ने पिकअप को जब्त कर 5 गोवंश को पास के हटूंडी मनीराम गौशाला पंहुचाया। एक मृत गोवंश को पुलिस ने दफनाया। पुलिस अब गोतस्करों की तलाश में जुटी है।

Published on:
25 Jul 2018 01:07 pm