अलवर

कल मनाया जाएगा वैलेंटाइन डे, गिफ्ट आइटम्स के साथ इन चीजों की बढ़ गई डिमांड 

Valentine's Day News: प्रेम और रिश्तों का खास दिन वैलेंटाइन डे कल शुक्रवार, 14 फरवरी को मनाया जाएगा। इस खास मौके पर प्रेमी जोड़े अपने प्यार का इज़हार करेंगे और एक-दूसरे को उपहार देकर इस दिन को यादगार बनाएंगे।
2 min read
• •
Updated: 13 Feb 2025, 1:18 PM IST
Feature image

Valentine's Day News: प्रेम और रिश्तों का खास दिन वैलेंटाइन डे कल शुक्रवार, 14 फरवरी को मनाया जाएगा। इस खास मौके पर प्रेमी जोड़े अपने प्यार का इज़हार करेंगे और एक-दूसरे को उपहार देकर इस दिन को यादगार बनाएंगे। वैलेंटाइन डे की शुरुआत पश्चिमी देशों से हुई थी, लेकिन अब यह दुनियाभर में मनाया जाता है।

खास तैयारियां की जा रही

अलवर शहर में भी इस दिन की खास धूम रहती है। दुकानदारों के अनुसार बाजारों में गिफ्ट आइटम्स, फूल, चॉकलेट और ग्रीटिंग कार्ड्स की बिक्री बढ़ गई है। शहर में कैफे, रेस्टोरेंट में भी खास तैयारियां की जा रही हैं। हालांकि, कुछ संगठनों द्वारा वैलेंटाइन डे का विरोध भी किया जाता है। सोशल मीडिया पर भी वैलेंटाइन डे का असर साफ नजर आ रहा है। लोग अपने प्रियजनों के लिए खास पोस्ट और संदेश शेयर कर रहे हैं।

वैलेंटाइन वीक की शुरुआत 7 फरवरी से हो चुकी थी, जिसमें रोज़ डे, प्रपोज़ डे, चॉकलेट डे, टेडी डे, प्रॉमिस डे, हग डे और किस डे जैसे दिन शामिल थे। अब इस वीक का समापन शुक्रवार को वैलेंटाइन डे के साथ होगा।जो लोग इस दिन को खास बनाना चाहते हैं, वे पहले से ही प्लानिंग कर रहे हैं। कुछ लोग अपने पार्टनर के साथ डेट पर जाने की योजना बना रहे हैं, तो कुछ अपने प्रियजनों को खास तोहफे देने की तैयारी में हैं।

क्या है वैलेंटाइन डे का इतिहास?

वैलेंटाइन डे का नाम संत सेंट वैलेंटाइन के नाम पर रखा गया है। कहा जाता है कि तीसरी सदी में रोम के राजा क्लॉडियस द्वितीय ने सैनिकों के विवाह पर प्रतिबंध लगा दिया था। लेकिन संत वैलेंटाइन ने इस आदेश का विरोध करते हुए प्रेमी जोड़ियों का विवाह कराया, जिसके कारण उन्हें जेल में डाल दिया गया और 14 फरवरी को उन्हें फांसी दे दी गई। उनकी याद में यह दिन प्रेम दिवस के रूप में मनाया जाता है।

वैलेंटाइन डे सिर्फ प्रेमी-प्रेमिकाओं के लिए ही नहीं, बल्कि दोस्ती और पारिवारिक रिश्तों को सम्मान देने का भी दिन बन चुका है। इस दिन लोग अपने करीबी लोगों को प्यार और सम्मान का एहसास कराते हैं।

यह भी पढ़ें:
VIDEO: मंडावरा गांव में बघेरे का आतंक, डॉग का शिकार कर पेड़ पर लटकाया

Updated on:
13 Feb 2025, 1:18 PM IST
Published on: