23 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अलवर
VIDEO: मंडावरा गांव में बघेरे का आतंक, स्वान का शिकार कर पेड़ पर लटकाया
Play video

VIDEO: मंडावरा गांव में बघेरे का आतंक, स्वान का शिकार कर पेड़ पर लटकाया

सरिस्का अभ्यारण्य से सटे मालाखेड़ा उपखंड क्षेत्र के ग्राम पंचायत मुख्यालय बालेता के गांव मंडावरा में बीती रात बघेरे ने दहशत फैला दी। बघेरे ने गांव में घुसकर एक स्वान (कुत्ते) का शिकार किया और उसे पेड़ पर लटका दिया, जिससे पूरे गांव में भय का माहौल व्याप्त है।
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अलवर

•

image

Rajendra Banjara

•

Updated: 13 Feb 2025, 12:33 PM IST

सरिस्का अभ्यारण्य से सटे मालाखेड़ा उपखंड क्षेत्र के ग्राम पंचायत मुख्यालय बालेता के गांव मंडावरा में बीती रात बघेरे ने दहशत फैला दी। बघेरे ने गांव में घुसकर एक स्वान (कुत्ते) का शिकार किया और उसे पेड़ पर लटका दिया, जिससे पूरे गांव में भय का माहौल व्याप्त है।

ग्रामीणों के अनुसार, यह घटना राजपूत मोहल्ले की पहाड़ी पर हुई, जहां सुबह एक पेड़ पर शिकार किए गए स्वान को लटकता देखा गया। गांव के रोहतास शर्मा, पूर्व सरपंच बाबूलाल शर्मा, त्रिलोक सिंह और योगेंद्र सिंह ने बताया कि यह पहली बार नहीं है जब बघेरा गांव में आया हो। इससे पहले भी वन्यजीवों के विचरण की घटनाएं सामने आती रही हैं, लेकिन इस बार बघेरे का आतंक बढ़ता जा रहा है।

ग्रामीणों ने सरिस्का वन्य जीव अभ्यारण्य के अधिकारियों से मांग की है कि वे इस समस्या को गंभीरता से लें और सुरक्षा के उचित इंतजाम करें, ताकि गांव के लोग सुरक्षित महसूस कर सकें। वन विभाग से गांव में निगरानी बढ़ाने और बघेरे को नियंत्रित करने के लिए आवश्यक कदम उठाने की मांग की गई है। बघेरे के लगातार दिखने से गांव के लोग शाम होते ही अपने घरों में सिमटने लगे हैं। इस घटना के बाद ग्रामीणों में दहशत का माहौल बना हुआ है।