11 मार्च 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अलवर के बहादुरपुर में घर में घुसकर लूटपाट, महिला समेत तीन घायल

अलवर जिले के बहादुरपुर गांव में कुछ युवकों ने एक घर में घुसकर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। घटना के दौरान आरोपियों ने परिवार के सदस्यों पर हमला कर दिया, जिसमें एक महिला सहित तीन लोग घायल हो गए।

less than 1 minute read
Google source verification

अलवर जिले के बहादुरपुर गांव में कुछ युवकों ने एक घर में घुसकर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। घटना के दौरान आरोपियों ने परिवार के सदस्यों पर हमला कर दिया, जिसमें एक महिला सहित तीन लोग घायल हो गए। आरोप है कि बदमाश महिला के गले से करीब डेढ़ तोले की सोने की चेन लूटकर मौके से फरार हो गए।

जानकारी के अनुसार जब घर में परिवार के लोग मौजूद थे। इसी दौरान 8 से 10 युवक अचानक घर में घुस आए और लूटपाट करने लगे। परिवार के लोगों ने जब इसका विरोध किया तो आरोपियों ने उनके साथ मारपीट शुरू कर दी, जिससे तीन लोग घायल हो गए।

घटना के दौरान घर के लोगों ने शोर मचाया तो आसपास के ग्रामीण मौके पर आने लगे। ग्रामीणों को आता देख बदमाश घबरा गए और महिला के गले से सोने की चेन छीनकर मौके से फरार हो गए। घटना के बाद पीड़ित परिवार ने सदर थाना में मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है और आसपास के इलाके में जांच पड़ताल की जा रही है।