शहरी विकास राज्यमंत्री ने माना कि राजस्थान में वास्तव में पानी की किल्लत है। उन्होंने कहा कि हो सकता है कि अगला लोकसभा व विधानसभा चुनाव साथ-साथ हो। इसके लिए हमें अभी से तैयारी शुरू करनी होगी।
भाजपा के तीन साल के कार्यकाल की सफलताओं को लेकर रविवार को अलवर में भिवाड़ी रोड स्थित एक रिसोर्ट में प्रबुद्ध वर्ग लाभार्थी सम्मेलन का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में जिले के भाजपा विधायकों ने केन्द्रीय योजना (स्वतंत्र प्रभार) एवं शहरी विकास राज्यमंत्री राव इन्द्रजीत सिंह को सांसद चांदनाथ की अनुपस्थिति में अलवर का जिम्मा संभालने का न्योता दे डाला।
सम्मेलन में तिजारा विधायक मामन यादव ने कहा कि जैसे किसी अधिकारी के अस्वस्थ या अनुपस्थित रहने पर उसके कार्य का जिम्मा कार्यवाहक संभालता है। वैसे ही सांसद चांदनाथ की अनुपस्थित में आप उनका जिम्मा संभालें। तिजारा विधायक की बात पर कार्यक्रम में मौजूद सभी विधायकों सहित कार्यकर्ताओं ने तालियां बजा समर्थन जताया। उन्होंने गोहत्या को लेकर कड़े कानून बनाने की मांग की।
मंच संचालन अशोक गुप्ता ने किया। इस मौके पर हरियाणा के पीएचडी मंत्री बनवारीलाल, रेवाड़ी की जिला प्रमुख मधुबाला, भाजपा जिलाध्यक्ष पं. धर्मवीर शर्मा, किशनगढ़बास विधायक रामहेत यादव, मंगलराम कोली, यूआईटी चेयरमैन देवीसिंह शेखावत, नगर परिषद सभापति अशोक खन्ना, युवा मोर्चा प्रभारी पं. जलेसिंह, किशनगढ़बास उप प्रधान श्रीकिशन गुप्ता, महिला मोर्चा की प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सुशीला यादव, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष पूजा यादव, महामंत्री मीना सैनी सहित अनेक कार्यकर्ता व पदाधिकारी मौजूद थे।
वहींकेन्द्रीय मंत्री ने साठ फीट रोड निवासी और भाजपा विचाराधारा से जुड़े जीवनराम रैगर के घर चाय पी और नाश्ता किया। इस मौके पर पार्टी के अनेक नेता उनके साथ थे।
मंत्री व कई विधायक रहे नदारद
सांसद महंत चांदनाथ की अलवर से बेरुखी के बाद अब जिले के कुछ मंत्री, भाजपा विधायक, वरिष्ठ नेता व पदाधिकारी भी प्रमुख कार्यक्रमों से नदारद दिखाई देने लगे हैं। रविवार को केन्द्र सरकार की तीन साल की उपलब्धि बताने अलवर आए केन्द्रीय शहरी विकास राज्य मंत्री राव इंद्रजीत सिंह के महत्वपूर्ण कार्यक्रम में भी भाजपा के कई विधायक, मंत्री, पदाधिकारी व नेता नहीं दिख पाए। इसी तरह पिछले अलवर में ही आयोजित पार्टी के राष्ट्रीय पदाधिकारी के कार्य
क्रम भी कई नेताओं की गैर मौजूदगी कार्यकर्ताओं एवं लोगों को खलती रही।
केन्द्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह के कार्यक्रम में जिले से राज्य सरकार में दोनों मंत्री व चार विधायक नदारद दिखे।
कार्यक्रम के दौरान व बाद में लोगों में चर्चा रही कि केन्द्रीय मंत्री सिंह के कदावर नेता हैं और उनके अलवर से जुड़ाव भी रहा है, एेसे में पार्टी जनप्रतिनिधियों गैर मौजूदगी का कारण कोई बैचेनी तो नहीं।
बरहाल जो कुछ भी हो। लेकिन भाजपा के प्रबुद्ध वर्ग लाभार्थी सम्मेलन में श्रममंत्री जसवंत यादव सहित मोटर गैराज मंत्री हेमसिंह , रामगढ़ विधायक ज्ञानदेव आहूजा, मुण्डावर विधायक धर्मपाल चौधरी आदि पार्टी नेता शरीक नहीं हुए।
राजस्थान को मिले उसके हिस्से का पानी
इससे पूर्व सम्मेलन में केन्द्रीय योजना (स्वतंत्र प्रभार) एवं शहरी विकास राज्यमंत्री ने माना कि राजस्थान में वास्तव में पानी की किल्लत है। उन्होंने कहा कि हो सकता है कि अगला लोकसभा व विधानसभा चुनाव साथ-साथ हो। इसके लिए हमें अभी से तैयारी शुरू करनी होगी।
अलवर को मिले यमुना का पानी
सम्मेलन में अलवर ग्रामीण विधायक जयराम जाटव ने अलवर को यमुना का पानी दिलाने की मांग की। सम्मेलन में अलवर शहर विधायक बनवारीलाल सिंघल ने एनसीआर की राशि को बढ़वाकर अलवर शहर की सड़कों को देने की मांग की। सम्मेलन में 11 प्रबुद्ध महिलाओं का सम्मान भी किया गया।
कार्यक्रम अलवर शहर के लिए था
पं. धर्मवीर शर्मा जिलाध्यक्ष भाजपा अलवर ने बताया कि यह कार्यक्रम अलवर शहर के लिए था। इसमें अन्य विधानसभा क्षेत्र के विधायक व कार्यकर्ताओं का आना अपेक्षित नहीं था। केन्द्रीय मंत्री भिवाड़ी, किशनगढ़बास, अलवर ग्रामीण होते हुए आए। इसलिए उन क्षेत्रों के विधायक कार्यक्रम में आए।