अलवर

VIDEO: सकट कस्बे में तेज हवाओं के साथ बारिश, पेड़ गिरने से कई घरों में नुक्सान 

सकट कस्बे में रात को अचानक मौसम बदला, जिससे तेज हवाओं के साथ बारिश आई। इस दौरान कई बड़े पेड़ गिर गए, जिससे किसानों की बाजरे की फसल खराब हो गई।
less than 1 minute read
• •
Jul 07, 2025
Feature image
तूफानी बारिश में पेड़ गिर गए (patrika)

सकट कस्बे में रात को अचानक मौसम बदला, जिससे तेज हवाओं के साथ बारिश आई। इस दौरान कई बड़े पेड़ गिर गए, जिससे किसानों की बाजरे की फसल खराब हो गई।

छोटी बाड़ी क्षेत्र में बिजली के खंभे गिरने से सड़क मार्ग अवरुद्ध हो गया। जैसया की ढाणी जाने वाले मार्ग पर भी एक विशाल पीपल का पेड़ गिरा।

सरपंच प्रतिनिधि फूल चंद सैनी ने बताया कि तुफानी बारिश से आवागमन बाधित हुआ।

कई मकानों को भी नुकसान पहुंचा, जैसे रामोतार सैनी का दोमंजिला मकान और ख्याली राम टाकड़ा का झरोखा।

बारिश के कारण खेतों में पानी भर गया, जिससे फसल डूब गई।

Updated on:
07 Jul 2025 03:44 pm
Published on:
07 Jul 2025 03:44 pm