Sawan 2025: आज सावन का पहला सोमवार है। मंदिरों में जल चढ़ाने के लिए भक्तों की लम्बी लाइन लगी है। शहर के त्रिपोलिया महादेव मंदिर में सोमनाथ ज्योतिर्लिंग की झांकी सजाई गई है।
Sawan 2025: आज सावन का पहला सोमवार है। मंदिरों में जल चढ़ाने के लिए भक्तों की लम्बी लाइन लगी है। शहर के त्रिपोलिया महादेव मंदिर में सोमनाथ ज्योतिर्लिंग की झांकी सजाई गई है। जिसके दर्शन शाम 6 बजे से रात्रि 11 बजे तक होंगे। इससे पूर्व तड़के 4 बजे अभिषेक कर पोशाक धारण कराई गई।
इसके बाद मंगला आरती हुई। महिला भक्तों की ओर से सत्संग एवं कीर्तन आयोजित किया गया। दोपहर तीन से चार बजे तक मंदिर में प्रवेश बंद रहेगा। रात्रि 11:30 बजे दुग्धाभिषेक व इसके बाद महाआरती होगी। इसके साथ ही शहर के मन्नी का बड़ एकलिंग महादेव मंदिर में धार्मिक आयोजन हुआ। होप सर्कस पर कैलाश शिव मंदिर में भी झांकी सजाई गई।
सौनावां की डूंगरी में लंबोदर महादेव, बतेश्वर महादेव मंदिर, मंगल विहार सार्वजनिक शिव मंदिर, नागेश्वर महादेव मंदिर सहित अन्य शिव मंदिरों में विशेष धार्मिक आयोजन किए गए हैं। सावन मास के पहले सोमवार से एक दिन पूर्व रविवार को त्रिपोलिया महादेव मंदिर में हरिद्वार से लाए गए 5100 लीटर गंगाजल से जलाभिषेक किया गया। इस तरह का कार्यक्रम यहां पहली बार किया गया।