26 जुलाई 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

महिला जागरूकता शिविर आयोजित, साइबर अपराध व महिलाओं के अधिकारों पर दी जानकारी

राजस्थान पत्रिका के संस्थापक श्रद्धेय कर्पूर चन्द्र कुलिश के जन्म शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में कठूमर स्थित अरावली कॉलेज में महिला जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।
less than 1 minute read
Google source verification

राजस्थान पत्रिका के संस्थापक श्रद्धेय कर्पूर चन्द्र कुलिश के जन्म शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में कठूमर स्थित अरावली कॉलेज में महिला जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में करीब 120 महिलाओं और युवतियों ने भाग लेकर विभिन्न सामाजिक विषयों पर जानकारी प्राप्त की।

शिविर में साइबर अपराध से बचाव, महिलाओं के अधिकारों व हितों की जानकारी, बच्चों को मोबाइल के अत्यधिक उपयोग से दूर रखने और समाज में जागरूकता बढ़ाने जैसे मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। वक्ताओं ने कहा कि डिजिटल युग में महिलाओं को साइबर सुरक्षा के प्रति सजग रहना बेहद जरूरी है।


कार्यक्रम में तहसीलदार भानुप्रताप सिंह, एसएचओ सुनील टांक, एसबीआई कठूमर के मैनेजर रवि मीणा, वैश्य समाज महिला अध्यक्ष बीना बंसल, जैन समाज महिला अध्यक्ष इन्द्रा जैन, युवा वैश्य समाज अध्यक्ष रमाकांत खंडेलवाल और वैश्य समाज के महामंत्री गगन खंडेलवाल अतिथि के रूप में मौजूद रहे।

कार्यक्रम की अध्यक्षता अरावली कॉलेज के चेयरपर्सन तूहीराम चौधरी ने की। कॉलेज निदेशक राजेश चौधरी सहित अन्य गणमान्य लोग भी उपस्थित रहे। वक्ताओं ने महिलाओं को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने और साइबर अपराध से बचाव के लिए सतर्क रहने का संदेश दिया।