अलवर

VIDEO: मंत्री किरोड़ी लाल मीणा ने लगाए ठुमके, डीजे की धुन पर किया डांस

अलवर जिले के थानागाजी उपखंड के टोड़ी जोधावास गांव में शुक्रवार को वंदे गंगा जल संरक्षण अभियान के तहत आयोजित कार्यक्रम में एक अनोखा नजारा देखने को मिला। कार्यक्रम में शामिल राजस्थान सरकार के मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल मीणा डीजे की धुन पर थिरकते नजर आए।

less than 1 minute read
Jun 06, 2025

अलवर जिले के थानागाजी उपखंड के टोड़ी जोधावास गांव में शुक्रवार को वंदे गंगा जल संरक्षण अभियान के तहत आयोजित कार्यक्रम में एक अनोखा नजारा देखने को मिला। कार्यक्रम में शामिल राजस्थान सरकार के मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल मीणा डीजे की धुन पर थिरकते नजर आए। कार्यक्रम में उनके साथ थानागाजी के विधायक कांति मीणा सहित अन्य मौजूद रहें।


कार्यक्रम के दौरान जब डीजे बजने लगा तो मंत्री मीणा भी खुद को रोक नहीं पाए और लोगों के बीच पहुंच गए। उन्होंने पहले सिर पर कलश रखकर पारंपरिक अंदाज में नृत्य किया और फिर डीजे की तेज धुन पर ठुमके लगाए। इस दौरान ग्रामीणों में खासा उत्साह देखने को मिला। मंत्री के डांस का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

कार्यक्रम के आयोजकों ने बताया कि वंदे गंगा जल संरक्षण अभियान के तहत जल संरक्षण और स्वच्छता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से यह आयोजन किया गया था। इस मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण महिलाएं सिर पर कलश लेकर रैली में शामिल हुईं। मंत्री मीणा ने भी कलश यात्रा में भाग लिया और लोगों को जल संरक्षण का संदेश दिया।

Published on:
06 Jun 2025 04:18 pm
Also Read
View All

अगली खबर