अलवर

VIDEO: जयकारों के साथ नारायणपुर से पपलाज माता की पंचम पदयात्रा रवाना

सकट क्षेत्र के बाढ़ बंध का बास नारायणपुर से गुरुवार को पपलाज माता सेवा समिति नारायणपुर के तत्वाधान में पपलाज माता की पंचम पदयात्रा विधिवत झंडा पूजन के साथ रवाना हुई।
less than 1 minute read
• •
Updated: 4 Sep 2025, 1:03 PM IST
Feature image

सकट क्षेत्र के बाढ़ बंध का बास नारायणपुर से गुरुवार को पपलाज माता सेवा समिति नारायणपुर के तत्वाधान में पपलाज माता की पंचम पदयात्रा विधिवत झंडा पूजन के साथ रवाना हुई। पदयात्रा की शुरुआत शीतला माता मंदिर से हुई, जहां पंडित पवन कुमार शर्मा ने वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच झंडा पूजन करवाया। इसके बाद माता के रथ में अखण्ड ज्योति प्रज्वलित की गई और पदयात्रियों ने सामूहिक आरती उतारी।

पदयात्रा को मिली हरी झंडी

नाथलवाड़ा ग्राम पंचायत के पूर्व सरपंच फतेह राम मीणा एवं सकट सरपंच प्रतिनिधि फूलचंद सैनी ने हरी झंडी दिखाकर पदयात्रा को रवाना किया। समिति अध्यक्ष विश्राम सैनी ने बताया कि इस बार भी यात्रा में बड़ी संख्या में महिलाएं और पुरुष श्रद्धालु शामिल हुए।

भक्ति और उल्लास का संगम

पदयात्रा के दौरान पुरुष श्रद्धालु हाथों में ध्वज पताका लिए माता के जयकारे लगाते हुए चल रहे थे, वहीं महिलाएं डीजे पर गाए जा रहे भजनों की धुनों पर नाचते-गाते यात्रा में शामिल हुईं। श्रद्धालुओं का मार्ग में जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया और उन्हें फल वितरित किए गए।

पपलाज माता मंदिर पर समापन

पदयात्रा बांदीकुई, सिकंदरा, राजवास गढ़, रानोली और मोरोली होते हुए शुक्रवार को घाटा पपलाज माता मंदिर पहुंचेगी। यहां पदयात्रियों द्वारा माता मंदिर पर सामूहिक रूप से ध्वज चढ़ाया जाएगा। इसके बाद शुक्रवार रात को माता का रात्रि जागरण और शनिवार को दोपहर 12 बजे माता रानी को भोग लगाकर भंडारे की शुरुआत होगी।

Updated on:
4 Sep 2025, 1:03 PM IST
Published on: