अलवर शहर के पुलिस कंट्रोल रूम में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब अचानक एक सांप भीतर घुस आया। पुलिसकर्मी डर के मारे इधर-उधर हो गए और काफी कोशिशों के बाद भी उसे बाहर नहीं निकाल पाए।
अलवर शहर के पुलिस कंट्रोल रूम में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब अचानक एक सांप भीतर घुस आया। पुलिसकर्मी डर के मारे इधर-उधर हो गए और काफी कोशिशों के बाद भी उसे बाहर नहीं निकाल पाए। सांप बार-बार एक जगह से दूसरी जगह सरक रहा था।
हालांकि कोई भी पुलिसकर्मी उसे पकड़ने की हिम्मत नहीं जुटा पाया। आखिरकार वाइल्ड लाइफ रिसर्च एंड रेस्क्यू टीम को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही टीम प्रभारी विवेक जायसवाल मौके पर पहुंचे और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। थोड़ी देर की मशक्कत के बाद सांप को सुरक्षित पकड़ लिया गया। इसके बाद पुलिसकर्मियों ने राहत की सांस ली। रेस्क्यू टीम प्रभारी विवेक जायसवाल ने बताया कि यह सैंड बोआ प्रजाति का सांप है।
यह जहरीला नहीं होता, लेकिन जानकारी के अभाव में लोग इससे डर जाते हैं। बरसात के दिनों में बिलों में पानी भरने के कारण सांप अक्सर बाहर निकल आते हैं। विवेक जायसवाल ने बताया कि उनकी टीम ने पिछले एक महीने में 60 से ज्यादा सांपों को रेस्क्यू किया है। उन्होंने अपील की कि सांपों को मारे नहीं, बल्कि पकड़कर जंगल में छोड़ दें।