
विकसित भारत संकल्प यात्रा (शहरी अभियान) के तहत अलवर शहर में विभिन्न स्थानों पर कैंप आयोजित होंगे। नगर निगम के आयुक्त एवं विकसित भारत संकल्प यात्रा अभियान के नोडल अधिकारी मनीष कुमार फौजदार ने बताया कि विकसित भारत संकल्प यात्रा (शहरी अभियान) के तहत 6 फरवरी से 25 फरवरी तक कैंप आयोजित होंगे।
उन्होंने 6 फरवरी को दोपहर पूर्व जगन्नाथ मंदिर रूपबास व दोपहर पश्चात स्कीम नम्बर 8 विस्तार डॉ. देवयानी वाला रोड पर कैम्प आयोजित होंगे। इसी प्रकार 7 फरवरी को दोपहर पूर्व जगन्नाथ मंदिर के सामने पुराना कटला चौक व दोपहर पश्चात लालडिग्गी चौराया पुराना आरटीओ कार्यालय के सामने, 8 फरवरी को दोपहर पूर्व स्कीम नम्बर 4 शॉपिंग कॉम्पलेक्स व दोपहर पश्चात आबकारी कार्यालय के पास मीनापाडी, 9 फरवरी को दोपहर पूर्व देवखेडा स्कूल के पास अम्बेडकर नगर फायर स्टेशन के पीछे
दोपहर पश्चात ताज रिसोर्ट के पास अम्बेडकर नगर सामोला, 12 फरवरी को दोपहर पूर्व सामुदायिक भवन रणजीत नगर व दोपहर पश्चात रामलीला मैदान शिवाजी पार्क, 14 फरवरी को दोपहर पूर्व आईटीआई कॉलेज मोती नगर व दोपहर पश्चात भांड बस्ती पीएनबी बैंक के पास साइड रोड पर तथा 15 फरवरी को दोपहर पूर्व वार्ड नं. 61 तिजारा पुलिया से रेल्वे अण्डरपास वाले रोड पर खाली मैदान में व दोपहर पश्चात कम्पनी गार्डन के अन्द प्रस्तावित पार्किंग स्थल पर कैम्प आयोजित होंगे। उन्होंने बताया कि इन कैम्पों की सभी व्यवस्थाओं के लिए अधिशाषी अभियन्ता कैलाश चन्द मीणा (मो.नं. 9928445668) को प्रभारी अधिकारी नियुक्त किया गया है।