अलवर

ग्राम उत्थान शिविर: किसानों और आमजन को मिल रहा सरकारी योजनाओं का सीधा लाभ

अलवर जिले में किसानों व आमजन को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से गिरदावरी सर्किल स्तर पर विशेष ग्राम उत्थान शिविरों का आयोजन किया जा रहा है।

less than 1 minute read
Feb 05, 2026
Feature image
रैणी में आयोजित शिविर

अलवर जिले में किसानों व आमजन को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से गिरदावरी सर्किल स्तर पर विशेष ग्राम उत्थान शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। इन शिविरों के माध्यम से विभिन्न विभागों की जनहितैषी योजनाओं का लाभ पात्र लोगों को मौके पर ही प्रदान किया जा रहा है। शिविरों में बड़ी संख्या में ग्रामीण पहुंचकर अपनी समस्याओं का समाधान करवा रहे हैं।

विशेष ग्राम उत्थान शिविरों में राजस्व, कृषि, पशुपालन, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, पंचायती राज सहित अन्य विभागों के अधिकारी उपस्थित रह रहे हैं। शिविरों के दौरान किसानों की भूमि से संबंधित समस्याओं, गिरदावरी सुधार, नामांतरण, सीमांकन, फसल बीमा, कृषि अनुदान एवं पशुपालकों से जुड़े मामलों का त्वरित निस्तारण किया जा रहा है।

आमजन को भी इन शिविरों में पेंशन, राशन कार्ड, आयुष्मान भारत योजना, जनाधार अपडेट, बिजली-पानी से जुड़ी शिकायतों सहित कई सेवाओं का लाभ मिल रहा है। प्रशासन का प्रयास है कि ग्रामीणों को बार-बार कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें और एक ही स्थान पर सभी जरूरी सेवाएं उपलब्ध कराई जा सकें।

प्रशासनिक अधिकारियों के अनुसार विशेष ग्राम उत्थान शिविर ग्रामीण विकास को गति देने के साथ-साथ सरकार और आमजन के बीच विश्वास को मजबूत करने में अहम भूमिका निभा रहे हैं।

Published on:
05 Feb 2026 03:26 pm