2 जून 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Alwar: आर्मी कैंट में जवान ने फंदा लगाकर दी जान, आत्महत्या के कारणों का नहीं हुआ खुलासा, महाराष्ट्र का निवासी

Alwar News: अलवर के इटाराणा आर्मी कैंट में तैनात महाराष्ट्र निवासी एक जवान ने बैरक में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के कारणों का अभी खुलासा नहीं हुआ है, जबकि पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

2 min read
Google source verification

अलवर

image

Rakesh Mishra

Jun 02, 2026

alwar suicide news

अस्पताल पहुंचे सेना के अधिकारी। फोटो- पत्रिका नेटवर्क

अलवर। जिले के इटाराणा आर्मी कैंट से एक दुखद घटना सामने आई है। कैंट परिसर में तैनात महाराष्ट्र निवासी एक जवान ने बैरक के भीतर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद सेना और पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। शुरुआती जांच में आत्महत्या के पीछे किसी स्पष्ट कारण का पता नहीं चल पाया है। पुलिस विभिन्न पहलुओं से मामले की जांच कर रही है। उद्योग नगर थाना पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान सोनोवाने किशोर महादेव (42) के रूप में हुई है।

यह वीडियो भी देखें

वह महाराष्ट्र के सिद्धार्थ नगर क्षेत्र के समन गांव का निवासी था और इटाराणा आर्मी कैंट में हाउस कीपिंग ड्यूटी पर तैनात था। बताया जा रहा है कि 30 मई को उसने बैरक में फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही सेना अधिकारियों ने तत्काल उद्योग नगर थाना पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई करते हुए घटनास्थल का निरीक्षण किया।

पुलिस ने मामले की जांच शुरू की

पुलिस ने मौके से साक्ष्य जुटाए और मामले की जांच शुरू की। उद्योग नगर थाना के एएसआई महावीर सिंह ने बताया कि सेना की ओर से दी गई प्रारंभिक जानकारी में जवान के सामने किसी विशेष परेशानी या तनाव की बात सामने नहीं आई है। इसके बावजूद उसने इतना बड़ा कदम क्यों उठाया, यह अभी रहस्य बना हुआ है। पुलिस मृतक के व्यक्तिगत और सेवा संबंधी पहलुओं की भी पड़ताल कर रही है। घटना के बाद शव को सुरक्षित रखवाया गया था। चूंकि मृतक के परिजन महाराष्ट्र में रहते हैं, इसलिए उनके अलवर पहुंचने में समय लगा।

शव परिजनों को सौंपा

मंगलवार को परिजनों के अलवर पहुंचने के बाद मेडिकल बोर्ड से शव का पोस्टमार्टम कराया गया। पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। फिलहाल पुलिस आत्महत्या के कारणों की गहन जांच में जुटी है। जांच रिपोर्ट और अन्य तथ्यों के सामने आने के बाद ही घटना के पीछे की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी। इससे पहले अलवर-राजगढ़ रेल मार्ग पर ढिगावड़ा और पूनखर के बीच रेलवे फाटक के पास एक व्यक्ति के ट्रेन से कटने की सूचना पुलिस को मिली थी। पुलिस को मृतक की जेब की तलाशी लेने पर मिले दस्तावेजों से उसकी पहचान अलवर शहर की काली मोरी (मोती नगर) निवासी गगन कुमार अग्रवाल (44) पुत्र जवाहर लाल अग्रवाल के रूप में हुई थी।