अलवर

हर किसी को पसंद आ रही अलवर की यह विंटेज कार, 1930 में बनी कार जीत चुकी है कई पुरस्कार, माइलेज जानकर चौंक जाएंगे

अलवर की विंटेज कार सभी को पसंद आ रही है। इसके मालिक ने इसे 1930 से अब तक बेहद ही अच्छे ढंग से मेंटेन कर रखा है।
less than 1 minute read
Feb 19, 2019
Vintage Car Of Alwar Won Several Prizes In Rajasthan
हर किसी को पसंद आ रही अलवर की यह विंटेज कार, 1930 में बनी कार जीत चुकी है कई पुरस्कार, माइलेज जानकर चौंक जाएंगे

अलवर. जयपुर में राजपुताना ऑटोमोटिव स्पोर्टस कार क्लब की ओर से 21 वीं विंटेज और क्लासिक कार एग्जीबिशन और रैली का आयोजन किया गया। इस रैली में देश भर से करीब 130 कारें शामिल हुई। अलवर से भी विंटेेज कार शामिल हुई। इसकी सुंदरता व मॉडल देखकर इसका हर कोई इसको देखने के लिए उत्साहित दिखाई दिया।
रैली देखने आए अंग्रेज पर्यटक तो इसमें फोटो खिंचवाने के लिए काफी उत्साहित दिखाई दिए। हर कोई इस याद को अपने कैमरे में कैद करता हुआ दिखाई दिया। पुरानी कार में बैठकर शाही अंदाज को महसूस करना दर्शकों के लिए एक अलग ही अनुभव था। अलवर के बिजली घर चौराहा एचपी पेट्रोप के पास रहने वाले सतीश सैनी ने बताया कि उनकी यह कार वर्ष 1930 की है और फोर्ड ए मॉडल की है। पिछले साल ही इस रैली में विंटेज कार को तीसरा पुरस्कार मिला था। जिसमेंं ढाई किलो चांदी पुरस्कार के रूप में मिली थी। इससे पूर्व वर्ष 2002 में भी इसी रैली में कार को पुरस्कार मिल चुका है।

अलवर में कई वर्ष पूर्व मत्स्य उत्सव के दौरान आयोजित कार रैली में इसको शामिल किया गया था।
सैनी ने बताया कि यह कार उनके पिता की पसंद है। पेट्रोल से चलने वाली यह कार एक लीटर पेट्रोल में दो किलोमीटर तक ही चलती है। अलवर से जयपुर तक जाने में करीब 15000 रुपए का पेट्रोल खर्च हो गया। इसलिए इसको चलाना काफी महंगा है लेकिन इसके बावजूद लोग इसमें बैठने के लिए इसकी विशेष बुकिंग करवाते हैं। उन्होंने बताया कि शादियों के मौके पर प्रतिवर्ष करीब 10 से 15 बुकिंग विंटेज कार की मिलती है। वीआईपी शादियों में इसकी मांग अधिक रहती है। विंटेज कार की देवउठनी एकादशी तक करीब 10 बुकिंग हो चुकी है।

Published on:
19 Feb 2019 09:49 am