अलवर

भारत-पाकिस्तान के बीच युद्ध जैसे हालात, अलवर से गुजरने वाली कई ट्रेनें प्रभावित

भारत-पाकिस्तान के बीच बने युद्ध जैसे हालात और ब्लैकआउट तथा आपातकालीन परिस्थितियों के चलते उत्तर पश्चिम रेलवे की कई रेल सेवाएं प्रभावित हुई हैं। रेलवे प्रशासन ने यात्रियों की सुरक्षा और संचालन की दृष्टि से कुछ ट्रेनों को रद्द किया है, जबकि कुछ के समय में बदलाव किया गया है। इनमें अलवर से गुजरने वाली कई ट्रेनें शामिल है।
less than 1 minute read
May 09, 2025
Feature image

भारत-पाकिस्तान के बीच बने युद्ध जैसे हालात और ब्लैकआउट तथा आपातकालीन परिस्थितियों के चलते उत्तर पश्चिम रेलवे की कई रेल सेवाएं प्रभावित हुई हैं। रेलवे प्रशासन ने यात्रियों की सुरक्षा और संचालन की दृष्टि से कुछ ट्रेनों को रद्द किया है, जबकि कुछ के समय में बदलाव किया गया है।

इनमें अलवर से गुजरने वाली कई ट्रेनें शामिल है। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी शशि किरण ने बताया कि बाड़मेर और जैसलमेर क्षेत्रों से संचालित निम्न रेलसेवाएं प्रभावित रहेंगी:

(रीशेड्यूल) रेल सेवाएं:

  1. गाड़ी संख्या 14661 – बाड़मेर-जम्मूतवी रेलसेवायह ट्रेन 9 मई को बाड़मेर से निर्धारित समय 00:20 बजे के स्थान पर सुबह 06:00 बजे रवाना होगी।
  2. गाड़ी संख्या 15013 – जैसलमेर-काठगोदाम रेलसेवायह ट्रेन 9 मई को जैसलमेर से निर्धारित समय 02:40 बजे के स्थान पर सुबह 07:30 बजे रवाना होगी।

रेगुलेट रेल सेवाएं:

  1. गाड़ी संख्या 14662 – जम्मूतवी-बाड़मेर रेलसेवायह ट्रेन 7 मई को जम्मूतवी से रवाना होगी और मार्ग में रेगुलेट रहेगी। ट्रेन 9 मई को सुबह 07:30 बजे बाड़मेर पहुंचेगी।
  2. गाड़ी संख्या 15014 – काठगोदाम-जैसलमेर रेलसेवायह ट्रेन 7 मई को काठगोदाम से रवाना होगी और मार्ग में नियंत्रित रहेगी। यह 9 मई को सुबह 06:30 बजे जैसलमेर पहुंचेगी।

रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे यात्रा से पूर्व संबंधित ट्रेन की स्थिति की जानकारी अवश्य प्राप्त कर लें।

Updated on:
09 May 2025 06:18 pm
Published on:
09 May 2025 05:59 pm