अलवर

बदला मौसम का मिजाज, आज यहां अंधड़ के साथ बारिश की चेतावनी

मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। पिछले दो दिनों से आसमान में बादलों की आवाजाही जारी है, जिसके चलते तापमान में गिरावट दर्ज की गई है।

less than 1 minute read
Mar 15, 2026
representative picture (patrika)

मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। पिछले दो दिनों से आसमान में बादलों की आवाजाही जारी है, जिसके चलते तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से जिले के मौसम में यह बदलाव आया है। अलवर जिले में रविवार को जिले के कई हिस्सों में तेज अंधड़ और बारिश होने की संभावना जताई गई है।

मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, इस दौरान हवा की रफ्तार 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा तक रह सकती है। तेज हवाओं के साथ होने वाली गर्जना और बूंदाबांदी से दिन और रात के पारे में और भी कमी आने के आसार हैं, जिससे लोगों को गर्मी से हल्की राहत मिलेगी। हालांकि, अचानक आए इस बदलाव और तेज हवाओं को देखते हुए किसानों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

बादलवाही के कारण पिछले 48 घंटों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री तक की गिरावट देखी गई है। विभाग ने चेतावनी दी है कि अंधड़ के समय कच्चे घरों और बिजली के खंभों के पास खड़ा होना असुरक्षित हो सकता है। शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों तक मौसम का यह बदला हुआ स्वरूप देखने को मिल रहा है, जिससे शाम के समय ठंडी हवाओं का जोर बढ़ गया है।

Published on:
15 Mar 2026 11:47 am
Also Read
View All

अगली खबर