अलवर

अलवर में आई बारिश से गिरा तापमान, सर्दी का दिखा असर

https://www.patrika.com/alwar-news/
less than 1 minute read
Nov 14, 2018
Winter In Alwar After rain
अलवर में आई बारिश से गिरा तापमान, सर्दी का दिखा असर

अलवर. कार्तिक मास के लगते ही शहर में सर्दी की आहट हो गई थी। मंगलवार को दिनभर मौसम साफ रहा। सुबह ठंडक का अहसास हुआ और लोग गर्म कपड़ों में ही घर से बाहर निकले। लेकिन दोपहर बाद आसमान में हल्के बादल बनते रहे। इससे सर्दी अधिक लगी। शाम 4 बजे अचानक से आसमान में बादल घिर आए और बादलों की गडगड़़ाहट के साथ तेज बरसात होने लगी। अचानक से हुई बरसात के चलते दिन में ही तापमान गिर गया और सर्दी अधिक हो गई। करीब आधा घंटे तक लगातार हल्की बरसात होती रही। अलवर शहर के साथ ग्रामीण क्षेत्रों में भी बारिश हुई, जिले के बहरोड़, खैरथल, किशनगढ़बास, रामगढ़ आदि क्षेत्रों में भी देर शाम बारिश हुई।

इधर, पिछले कुछ दिनों से सुबह और शाम को सर्दी का असर अधिक दिखाई दिया। इसके चलते लोगों ने रजाई और कंबल निकाल लिए । लेकिन दोपहर में धूप होने से गर्मी का असर दिखाई देता है।

Published on:
14 Nov 2018 09:27 am