थाना क्षेत्र के डूमरोली निवासी एक महिला ने थाने में ससुराल पक्ष के खिलाफ जेठ के साथ जबरन पुनर्विवाह व मारपीट का मामला दर्ज कराया है।
अलवर/नीमराणा/पत्रिका। थाना क्षेत्र के डूमरोली निवासी एक महिला ने थाने में ससुराल पक्ष के खिलाफ जेठ के साथ जबरन पुनर्विवाह व मारपीट का मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने बताया कि डूमरोली निवासी रजनी देवी के पति की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी।
यह भी पढ़ें : अधिकारी पीठ थपथपा रहे वहीं मनरेगा के 3357 काम ठप
जिसके बाद ससुराल पक्ष महिला पर जेठ की चूड़ी पहनने का दबाव बना रखा था। क्योंकि जेठ व सास सहित अन्य लोग उसके पति की सड़क दुर्घटना में मौत पर मिलने वाले क्लेम की राशि को हड़पना चाहते थे।जिसको लेकर महिला व उसके बच्चों के साथ आए दिन लड़ाई झगड़ा करते थे। शनिवार को जेठ सत्येंद्र, सास शांति देवी, सन्दीप व मंजित पुत्र सत्येंद्र के खिलाफ मारपीट सहित क्लेम की राशि हड़पने का मामला दर्ज कराया है। वहीं महिला की सास शांति देवी उसपर जेठ की चूड़ी पहनने का दबाव बना रही है।
जिसको लेकर महिला ने अपने पीहर पक्ष को इसकी जानकारी दी तो उसके पीहर पक्ष के आने पर उसके साथ ससुराल पक्ष ने मारपीट करते हुए धारदार हथियार दिखाते हुए महिला व उसके बच्चों को जान से मारने की धमकी दी।पुलिस ने महिला की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।