अलवर

राजस्थान उपचुनाव में अब यह दिग्गज महिला उतरी प्रचार में, विरोधी खेमे में हडकम्प

अलवर लोकसभा उपचुनाव में अब प्रचार तेज हो रहा है। अब यह महिला दिग्गज भी चुनावी प्रचार में उतर गई है।

2 min read
Jan 17, 2018

लोकसभा उपचुनाव में भाजपा के प्रदेश प्रभारी अविनाश राय खन्ना मंगलवार को पार्टी प्रत्याशी के पक्ष में चुनाव प्रचार को निकले। उन्होंने अलवर पहुंचने के बाद पार्टी के मंडलों, प्रकोष्ठों व विस्तारकों सहित विधानसभा क्षेत्रों में कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों व जनप्रतिनिधियों की बैठक में फीड बैक लिया तथा निर्देश भी दिए। भाजपा के प्रदेश प्रभारी ने फल सब्जी मंडी में व्यापारियों के साथ बैठक कर समर्थन मांगा। बाद में राजर्षि कॉलेज में युवा चौपाल का आयोजन किया गया। उन्होंने पार्टी के चुनाव कार्यालय में माधव मंडल की बैठक ली।

वे वाल्मीकि बस्ती भी पहुंचे पार्टी के लिए समर्थन जुटाया। वहीं मनुमार्ग हाउसिंग बोर्ड में बैठक लेकर समर्थन जुटाया। इस दौरान शहर विधायक बनवारी लाल सिंघल, जिलाध्यक्ष पं. धर्मवीर शर्मा, विधानसभा प्रभारी अशोक गुप्ता, उप जिला प्रमुख रमन गुलाटी, दीपक मिश्रा मौजूद थे। प्रदेश प्रभारी ने रामगढ़ में विधायक ज्ञानदेव आहूजा की मौजूदगी में पुरुषार्थी समाज व कार्यकर्ताओं की बैठक ली। वहीं संगठन प्रभारी डॉ. अखिल शुक्ला ने कोटकासिम व किसान मोर्चा मंडल की बैठक ली।

महिला जिलाध्यक्ष पूजा यादव, महामंत्री मीना सैनी ने खानपुर मेवाल, दातला पहाड़ी में जनसम्पर्क किया। इसके अलावा महिला आयोग की अध्यक्ष सुमन शर्मा, राष्ट्रीय सचिव पूजा कपिल ने शहर में जनसम्पर्क किया। राजगढ़ विधानसभा क्षेत्र में एसटी मोर्चा के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष हेमराज मीणा ने कई गांवों का दौरा किया। भाजयुमो के जिला संयोजक पंडित जलेसिंह ने बताया कि मोर्चा की ओर से लोक सभा उपचुनाव के लिए प्रचार अभियान का शुभारम्भ किया गया। भाजपा जिलाध्यक्ष शर्मा ने मालाखेड़ा, राजगढ़ में ब्राह्मण समाज के प्रमुख लोगों से सम्पर्क किया। भाजपा प्रत्याशी डॉ. जसवंत यादव ने राजगढ़-लक्ष्मणगढ़ में लक्ष्मणगढ़, हरसाना, खेडा मंगल सिंह, बिचगांव, उछर आदि गांवों का दौरा किया।

विकास में कमी नहीं- खन्ना

भाजपा के प्रदेश प्रभारी अविनाश राय खन्ना ने कांग्रेस पर प्रहार करते हुए कहा कि उनके पास न नेतृत्व है न कोई मुद्दा। राजस्थान में तीनों जगहों पर होने जा रहा उप चुनाव भाजपा जीतेगी। यही नहीं आगे होने वाले विधानसभा के चुनाव में भी यह मिथक तोड़ेंगे कि एक बार भाजपा व दूसरी बार कांग्रेस सरकार बनाती है। लोकसभा उप चुनाव में भाजपा प्रत्याशी के प्रचार में आए प्रदेश प्रभारी अविनाश राय खन्ना मंगलवार को अलवर में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि विकास में कोई कमी नहीं है। केन्द्र व प्रदेश दोनों सरकारों ने खूब विकास कराए हैं। विधायकों ने भी विकास के कार्य कराने में पूरे प्रयास किए हैं। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष पं. धर्मवीर शर्मा, शहर विधायक बनवारी लाल सिंघल, उप जिला प्रमुख रमन गुलाटी, संजय नरूक व दीपक पंडित सहित कई पदाधिकारी थे।

मिनी सचिवालय व मेडिकल कॉलेज पर पूरा जवाब नहीं: अलवर में करीब 850 करोड़ रुपए की लागत से बनकर तैयार ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज को शुरू करने व मिनी सचिवालय के निर्माण को पूरा नहीं होने के सवाल पर उन्होंने क्षेत्र के विधायक से जानकारी ली। उसके बाद कहा कि केन्द्र व राज्य सरकारों के साझा प्रोजेक्ट में कुछ प्रक्रिया में समय लग जाता है। फिर भी जो वादा किया है उसे पूरा किया जाएगा।

Published on:
17 Jan 2018 11:58 am
Also Read
View All