अलवर

कोटकासिम में पीएम मोदी के जन्मदिन पर यज्ञ-हवन, दीर्घायु की कामना

कोटकासिम कस्बे में बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर विशेष यज्ञ-हवन का आयोजन किया गया।

less than 1 minute read
Sep 17, 2025

कोटकासिम कस्बे में बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर विशेष यज्ञ-हवन का आयोजन किया गया। इस दौरान उनकी दीर्घायु और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की गई। यज्ञ में भाजपा कार्यकर्ता और स्थानीय लोग मौजूद रहे।

कार्यक्रम के दौरान धार्मिक मंत्रोच्चार हुआ और उपस्थित लोगों ने प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश की प्रगति और समृद्धि के लिए प्रार्थना की। भाजपा कार्यकर्ताओं ने बताया कि पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत ने वैश्विक स्तर पर नई पहचान बनाई है और उनके लंबे जीवन की कामना देशहित में आवश्यक है।

Published on:
17 Sept 2025 01:42 pm
Also Read
View All

अगली खबर