अलवर

योगी आदित्यनाथ कुछ देर में पहुंचेंगे अलवर, भाजपा प्रत्याशी महंत बालक नाथ के समर्थन में सभा को करेंगे संबोधित

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गुरुवार को अलवर में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे।
less than 1 minute read
May 02, 2019
Yogi Aadityanath Today's Rally In Alwar Rajasthan
योगी आदित्यनाथ कुछ देर में पहुंचेंगे अलवर, भाजपा प्रत्याशी महंत बालक नाथ के समर्थन में सभा को करेंगे संबोधित

अलवर. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री और भाजपा के स्टार प्रचारक योगी आदित्यनाथ अलवर से भाजपा प्रत्याशी महंत बालकनाथ के समर्थन में सभा को संबोधित करेंगे। साल 2014 के लोकसभा चुनाव में बड़ी जीत और उपचुनाव में करारी शिकस्त के बाद भाजपा ने इस बार फिर से प्रचार में ताकत झोंक दी है। बुधवार को दोपहर साढे 3 बजे योगी आदित्यनाथ सभा को संबोधित करेंगे। लोकसभा चुनाव अंतिम चरण में पहुंचते ही प्रमुख राजनीतिक पार्टियों ने प्रचार में पूरी ताकत झोंक दी है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री और पार्टी के फायर ब्रांड नेता योगी आदित्यनाथ भी अलवर आ रहे हैं। वे यहां कम्पनी बाग में भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में चुनावी सभा को सम्बोधित करेंगे।

योगी आदित्यनाथ की लोकसभा चुनाव में राजस्थान में यह पहली सभा होगी। माना जा रहा है कि भाजपा प्रत्याशी बालकनाथ से निकटता के चलते योगी आदित्यनाथ इस बार लोकसभा चुनाव में राजस्थान में प्रचार की शुरुआत अलवर से करेंगे। हालांकि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ विधानसभा चुनाव में अलवर जिले में तीन चुनावी सभा को सम्बोधित कर चुके हैं। लोकसभा चुनाव में अभी तक केन्द्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह शाहजहांपुर में चुनावी सभा कर चुके हैं। वहीं पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे भी अलवर में रोड शो कर चुकी हैं। बालकनाथ योगी आदित्यनाथ के करीबी माने जाते हैं, योगी आदित्यनाथ की मौजूदगी में ही बालकनाथ मस्तनाथ मठ के उत्तराधिकारी चुने गए थे। यही नहीं विधानसभा चुनाव के दौरान जब योगी आदित्यनाथ जब अलवर में प्रचार कर रहे थे तो बालकनाथ उनके साथ थे। इन चुनाव में भी चर्चा है कि बालकनाथ को टिकट मिलने में योगी आदित्यनाथ का अहम किरदार है।

Updated on:
02 May 2019 02:28 pm
Published on:
02 May 2019 02:28 pm